Let’s travel together.

प्राथमिक सेवा सहकारी समिति सांची में समिति प्रबंधक ने किया झंडा वंदन

0 76

सी के पारे रायसेन 

देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्राथमिक सेवा सहकारी समिति सांची, परिसर में राष्ट्रभक्ति और उत्साह का माहौल देखने को मिला। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर समिति प्रबंधक श्री नरेश सिंह राजपूत द्वारा समस्त स्टाफ एवं जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति में विधिवत झंडा वंदन एवं ध्वजारोहण किया गया।

ध्वजारोहण के पश्चात उपस्थित सभी लोगों ने राष्ट्रध्वज को सलामी देते हुए राष्ट्रगान का गायन किया। पूरा परिसर देशभक्ति के नारों से गूंज उठा। इस दौरान स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों एवं देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर सपूतों को श्रद्धापूर्वक याद किया गया।

समिति प्रबंधक श्री नरेश सिंह राजपूत ने स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि देश की प्रगति में प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी महत्वपूर्ण है। सहकारिता के माध्यम से किसानों और ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए सभी को पूरी निष्ठा और ईमानदारी से कार्य करना चाहिए।

जिले की विभिन्न समितियों में भी शान से लहराया तिरंगा

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिले की विभिन्न प्राथमिक सेवा सहकारी समितियों में भी समिति प्रबंधकों द्वारा गरिमापूर्ण ढंग से ध्वजारोहण किया गया। ज्योति चंद नामदेव—बनखेड़ी, कैलाश गौर—पेमत, राजेंद्र उपाध्याय—वीदपुरा, मोहन—सिंगरौली, मानपुर, श्रीमती अर्चना शुक्ला—रायसेन, मुकेश मीणा —खरवई, कुंवर सिंह दांगी—नवल, पग्नेश्वर देवेंद्र मीणा दीवानगंज सहित जिले के समस्त समिति प्रबंधकों ने अपनी-अपनी संस्थाओं में ध्वजारोहण कर स्वतंत्रता दिवस मनाया।

इस दौरान सभी समितियों में राष्ट्रध्वज को सलामी दी गई तथा राष्ट्रगान के साथ देश की एकता, अखंडता और समृद्धि का संकल्प लिया गया। जिलेभर की सहकारी संस्थाओं में स्वतंत्रता दिवस को लेकर उत्साह और देशभक्ति का वातावरण नजर आया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सभी सरकारी बैंकों में 5 दिन काम की खबर पर बड़ा अपडेट, हर शनिवार छुट्टी का वायरल नोटिफिकेशन फर्जी     |     छात्रा से मारपीट करने वाली महिला पर FIR, वीडियो जारी कर मांगी माफी     |     गणेश विसर्जन के बाद दुर्गा प्रतिमाओं को अंतिम रूप देने में जुटे अंबाड़ी के मूर्तिकार     |     बालमपुर में डाक चौपाल, ग्रामीणों को डाक विभाग की योजनाओं की दी जानकारी     |     चुनाव आयोग को लेकर भ्रम फैलाने पर राहुल गांधी माफी मांगें : राकेश शर्मा     |     एक पटवारी, कई हल्कों का जिम्मा,किसानों के काम में हो रही देरी     |     सिलवानी में राशन दुकान पर महिलाओं का हंगामा, फिंगर लगवाने के बाद राशन नहीं देने का आरोप     |     विधायक अनुज शर्मा आई आई टी मद्रास में लेंगे क्लास      |     रायपुर के अग्रसेन धाम में कल जुटेंगे देशभर के जैन पत्रकार,दो दिवसीय महा सम्मेलन का हुआ आगाज     |     नक्सल मुक्ति के बाद बालाघाट में स्वास्थ्य एवं नागरिक सुविधाओं का तेजी से सुदृढ़ीकरण: उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811