Let’s travel together.

मंडीदीप में सीएम शिवराज सिंह चौहान ने किया रोड शो,भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में किया प्रचार

0 174

- Advertisement -

भाजपा ही विकास का पर्याय- सीएम श्री चौहान

भोजपुर विधायक सुरेंद्र पटवा भी रहे मौजूद

मंडीदीप रायसेन से अंकित कुशवाह

मंडीदीप नगर पालिका निकाय चुनाव को दृष्टिगत रखते हुए भारतीय जनता पार्टी मंडीदीप मंडल के तत्वधान में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का नगर आगमन हुआ।निकाय चुनाव को लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंडीदीप नगर में रोड शो किया जिसके बाद उन्होंने सतलापुर के मुख्य चौराहे पर एक जनसभा को भी संबोधित किया जहां पर भारतीय जनता पार्टी के मंडीदीप के 26 वार्डों में खड़े प्रत्याशियों के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जनता से भाजपा पार्टी को विजय दिलाने के लिए आग्रह किया।

उन्होंने प्रदेश सरकार के द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी नीतियों के बारे में भी जनता के बीच में कहा उन्होंने कहा कि, भारतीय जनता पार्टी ही प्रदेश में विकास का पर्याय है इसलिए भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों को भारी मतों से विजई बनाएं और अपने नगर का संपूर्ण विकास करें।रोड शो के दौरान मुख्यमंत्री मंडीदीप के मुख्य मार्गो से होते हुए सतलापुर के मुख्य चौराहे पर जनसभा में पहुंचे।वही उनके आगमन पर जिला प्रशासन की सम्पूर्ण टीम लगी थी।इस रोड शो में बड़ी संख्या में भाजपा पार्टी के कार्यकर्ता भाजपा पार्टी के प्रत्याशी नगर के भाजपा पार्टी के वरिष्ठ नेता भी उपस्थित रहे।

क्षेत्र के विधायक सुरेंद्र पटवा ने भी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के लिए आभार व्यक्त किया और कहा कि माननीय मुख्यमंत्री जी संपूर्ण प्रदेश में भाजपा पार्टी के मजबूत आधार स्तंभ है और प्रदेश में उनके नेतृत्व में संपूर्ण विकास हुआ है ओर आगे भी होता रहेगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

नप अध्यक्ष हेमन्त चौधरी ने किया सी सी रोड के निर्माण का भुमि पूजन      |     ग्राम सियरमऊ में नवरात्रि पर्व पर निकली चुनरी यात्रा     |     माधव नेशनल पार्क में टाइगर पर भारी पड़ी बलारपुर माता के भक्तों की आस्था     |     नगर पालिका का 318 करोड़ से अधिक का बजट पास, बहेगी विकास की गंगा     |     नार्थ कोरिया ने 2 छोटी दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल का प्रक्षेपण किया      |     नगर निगम का बड़ा कदम, 43 करोड़ बकाया होने पर प्रतीक ग्रैंड सिटी सोसायटी सील     |     31 मार्च से बंद हो रही हैं ये दो एफडी स्कीम     |     ठेले पर पति का शव, पीछे-पीछे पत्नी, जिसने भी देखा ठिठक गया     |     दिनदहाड़े गांव से अपहरण कर खेत में लेजाकर किया घिनौना काम, आरोपी फरार     |     बरेली तहसीलदार अब होंगी विदिशा जिले की डिप्टी कलेक्टर     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811