Let’s travel together.

भाजपा का संकल्प पत्र जारी,कांग्रेस पार्टी के भ्रष्टाचार के आरोपों में कोई दम नहीं-अरविंद भदौरिया

0 227

शिवलाल यादव

रायसेन। भाजपा के रायसेन नपा के पूर्व के भाजपा कार्यकाल और इसमें हुए आवास योजना सहित अन्य भ्रष्टाचार के आरोपों पर प्रभारी मंत्री डॉ अरविंद सिंह भदौरिया ने कहा है कि इसमें कोई दम नहीं है। जब तक आरोप साबित नहीं हो जाते तब तक कोई कमेंट करना उचित नहीं होगा।रायसेन में मेडिकल कॉलेज के छिन जाने की बात पर उन्होंने कहा कि अभी उम्मीदें गई नहीं हैं। जिले-संभाग भोपाल में मेडिकल कॉलेज खुलेगा। निकाय चुनाव को लेकर हाल ही रायसेन नपा के भाजपा के संकल्प पत्र को जारी करने आए भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ जेपी किरार। इस मौके पर स्वास्थ्य मंत्री डॉ प्रभुराम चौधरी बोले कि भाजपा निकाय-पंचायत जीत रही है। उन्होंने स्वीकारा कि जिस तरह मतदान का प्रचार होना चाहिए था।वह नहीं हुआ। लोगों को उत्साह से मतदान करने निकलना था। इसके लिए पार्टी काम कर रही है। लेकिन चुनाव आयोग को भी सक्रियता दिखानी चाहिए थी, क्योंकि पर्चियां ही नहीं बंट पाईं थीं।

रायसेन में भाजपा का संकल्प पत्र

रायसेन को पर्यटन की दृष्टि से विकसित कर युवाओं को रोजगार दिलाएंगे।वेबसाइट का निर्माण कर विश्व स्तर पर पर्यटन के नक्शे पर लाया जाएगा।संपूर्ण निकासी प्रबंधन में सीवेज सिस्टम, जल-मल की निकासी शामिल है।कांजी हाउस बनाकर शहर को आवारा मवेशियों से मुक्त कराया जाएगा। शहर में फल-सब्जी का व्यवस्थित बाजार, हॉकर्स जोन, पार्किंग बनेंगे।शहर के सभी पार्कों का सौंदर्यीकरण, पदयात्री मार्ग, जोगिंग ट्रेक विकसित होंगे। ग्रीन शहर-क्लीन शहर के लिए जीवन उपयोगी पौधरोपण से हरियाली लाएंगे।
मनोरंजन पार्क, खेल मैदानों को व्यवस्थित कर लोगों-खिलाडिय़ों को सुविधा। शहर को बारिश में जल भराव बाढ़ से बचाने विस्तृत कार्ययोजना के तहत काम कराए जाएंगे।सभी जलाशयों एवं कुओं के लिए जल संवर्धन योजना पर फोकस रहेगा। नगरपालिका का शहर में स्वयं का मल्टी शॉपिंग कॉम्पलेक्स बनाया जाएगा।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सेवा भारती छात्रावास से निकली विभाजन स्मृति रैली , भारत माता की आरती कर दिया एकता का संदेश     |     कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को सावरकर मानहानि मामले में सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत     |     स्वस्थ एवं विकसित भारत के निर्माण में सभी दें योगदान : उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल     |     उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने हर घर तिरंगा अभियान में अपने घर में फहराया तिरंगा     |     उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने जिला अभिभाषक संघ के पदाधिकारियों को दिलाई की शपथ     |     हरियाली कलश यात्रा के साथ नवांकुर सखी कार्यक्रम सम्पन्न     |     हर घर तिरंगा अभियान के तहत कुंडा में निकाली गई तिरंगा यात्रा     |     सरदारपुर में देशभक्ति के नारों के साथ धूमधाम से निकली भव्य तिरंगा यात्रा     |     क्या बुजुर्गों के प्रति बढ़ता निष्ठुर भाव कल का ‘न्यू नाॅर्मल’ है? -अजय बोकिल      |     जिले भर में निकलीं भव्य तिरंगा रैलियां, मातृशक्ति ने की अगुवाई      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811