Let’s travel together.

चुनाव का बहिष्कार:भारत नगर कॉलोनी में रहवासियों ने नगरी निकाय चुनाव का बहिष्कार किया

0 178

मूलभूत सुविधाओं का अभाव

भारत नगर में सड़क समस्या सुनने पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री लेकिन महिलाओं, रहवासियों के आक्रोश का सामना करना पड़ा

-महिलाओं के सवालों पर निरुत्तर रहे मंत्री

शिवलाल यादव

रायसेन।शहर के सांची मार्ग वार्ड 4 पर भारत नगर कॉलोनी के रहवासियों द्वारा मूलभूत सुविधाएं न होने के कारण नगरी निकाय चुनाव का बहिष्कार कर दिया गया है।कॉलोनी के बाशिंदों ने निकाय चुनाव को लेकर सड़क नहीं तो वोट नहीं देने का खुला ऐलान कर दिया है।जिससे जिला प्रशासन के अधिकारी भी परेशान है।तमाम विरोध और भारत नगर कालोनी फेस1,2 के रहवासियों, महिलाओं की सड़क सहित अन्य समस्याओं को सुनने स्वास्थ्य मंत्री डॉ प्रभुराम चौधरी वार्ड 4 की भाजपा प्रत्याशी वर्षा लोधी नेताओं को लेकर भारत नगर कालोनी पहुंचे। यहाँ भरत नगर कॉलोनी की महिलाओं ने सड़क सहित अन्य कई समस्याओं के बारे में बताया।


महिलाओं के सवालों पर स्वास्थ्य मंत्री निरुत्तर रह गए इसके बाद भाजपा प्रत्याशी वर्षा लोधी सहित अन्य भाजपा नेताओं को भी महिलाओं के आक्रोश का सामना करना पड़ा इसके पूर्व स्वास्थ्य मंत्री वीआईपी कॉलोनी वार्ड नंबर 4 भी पहुंचे थे जहाँ पर उन्होंने कॉलोनी के रहवासियों से बातचीत कर समस्याओं को जल्द हल करने का आश्वासन दिया ।साथ ही भाजपा प्रत्याशी वर्षा लोधी को जिताने की अपील भी की। उन्होंने दो व्यक्तियों ( भूपेंद्र श्रीवास्तव और रवि कांत राय )को नियुक्त किया है बजो 10 जुलाई रविवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के रायसेन नगर आगमन पर वीआईपी कॉलोनी की सड़क सहित अन्य समस्याओं को लेकर ज्ञापन देंगे ।वीआईपी कालोनी में मूलभूत समस्याओं से परेशान कुछ रहवासियों ने स्वास्थ्य मंत्री के सामने सवाल खड़े किए कि ऐसा लगता है कि यहां की सरकार को कॉलोनाइजर मुल्ला लियाकत अली चला रहा है।इस मौके पर बीजेपी नेता एस मुनियन, भाजपा प्रत्याशी वर्षा लोधी तेज सिंह परिहार चच्चा ,युवा नेता राकेश शर्मा,ब्रजेश चतुर्वेदी गोलू परिहार, गोपाल गोलू राजपूत आदि उपस्थित रहे।
भारत नगर कॉलोनी के बाशिंदों ने गेट पर बैनर पोस्टर लगाकर नपा चुनाव का किया बहिष्कार…
रहवासियों द्वारा कॉलोनी के गेट पर चुनाव बहिष्कार के पोस्टर बैनर भी लगाए गए हैं।भारत नगर कॉलोनी के निवासी जसपाल सिंह, पवन चढ़ार, बबलू श्रीवास्तव ,वर्गीस सर ने बताया कि पिछले 10 सालों से कॉलोनी में कोई विकास नहीं हुआ है, न सड़क-न ही बिजली और यहां तक नाली भी नहीं है। जिस कारण बारिश के समय में रोड पर कीचड़ हो जाती है। वहीं, सांप बिच्छू गोहरे का डर भी बना रहता है।कई बार कलेक्ट्रेट कार्यालय में ज्ञापन देने के बाद भी आज तक इस कॉलोनी का विकास नहीं हो पाया।जिस कारण हमने इस बार नगरी निकाय चुनाव का बहिष्कार कर दिया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

महाराजा शंकर शाह एवं कुंवर रघुनाथ शाह के बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि     |     जन विश्वास अभियान के तहत दीवानगंज बी-पैक्स का निरीक्षण, किसानों से सीधे लिया फीडबैक     |     जनहित के मुद्दों पर कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा से रानी सौरभ जैन ने की चर्चा     |     सांची में श्री शीतलनाथ दिगंबर जैन मंदिर में पर्युषण पर्व की धूम     |     सांची ओवरब्रिज में जगह-जगह गड्ढे, बारिश का पानी भी भराया     |     यूपीआई पर एमडीआर लोगों की ‘भुगतान स्वतंत्रता’ का हरण तो नहीं? -अजय बोकिल     |     देहरी खेड़ापति हनुमान मंदिर में आज मनाई जाएगी राधारानी जन्माष्टमी     |     रायसेन दरगाह शरीफ पर उर्स की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने की बैठक     |     प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर नगर परिषद, जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान     |     राधा अष्टमी पर श्रीजी मंदिर में गूंजेंगे राधा-कृष्ण के भजन, प्राकट्य महोत्सव पर भजन संध्या का आयोजन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811