रायसेन। प्रदेश के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ प्रभु राम चौधरी जी को श्रीराम परिसर रायसेन कार्यालय पर पहुंचकर अखिल भारतीय सहरिया समाज महासंघ के पदाधिकारियों ने एक ज्ञापन मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ।
प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी के नाम सौंपा ज्ञापन में कहा गया है कि भोपाल संभाग की विलुप्त होती सहरिया जनजाति को विशेष पिछड़ी आदिम जनजाति में शामिल कर ग्वालियर एवं चंबल संभाग के सहरिया समाज की तरह सीधा लाभ प्रदान करने की बात कही गई है।
ज्ञापन देने वालों में संजय सहरिया जिला युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष अखिल भारतीय सहरिया समाज महासभा मध्य प्रदेश अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे ।