Let’s travel together.

धूनी बाले दादाजी के दर पर भक्तों का ताँता,गुरु पूर्णिमा पर लाखों भक्त पहुंचे खंडवा

0 74

सी के पारे

खंडवा। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर धर्मनगरी खंडवा आस्था के रंग में पूरी तरह रंग गई। सुबह से ही शहर में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। देश के कोने-कोने से लाखों भक्त धूनीवाले दादाजी के दरबार में पहुंचकर गुरु के चरणों में शीश नवाने और आशीर्वाद लेने पहुंचे। मंदिर परिसर में जयकारों और भजनों की गूंज से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा।

गुरु पूर्णिमा के अवसर पर खंडवा की सड़कों से लेकर मंदिर परिसर तक श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली। भक्तों ने धूनीवाले दादाजी के दर्शन कर अपने परिवार की सुख-समृद्धि और मंगल की कामना की। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विभिन्न स्थानों पर सेवा शिविर और भंडारों का आयोजन किया गया, जहां प्रसाद और भोजन की व्यवस्था की गई।

वहीं, गुरु पूर्णिमा महोत्सव का असर शहर के बाजारों में भी साफ नजर आया। पूजा सामग्री, फूल-मालाएं, प्रसाद, धार्मिक वस्तुओं और अन्य सामानों की दुकानों पर दिनभर खरीदारों की भीड़ लगी रही। व्यापारियों के चेहरों पर भी उत्साह देखने को मिला, क्योंकि लाखों श्रद्धालुओं के आगमन से बाजारों में रौनक लौट आई।

प्रशासन ने भी सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर व्यापक इंतजाम किए हैं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। गुरु पूर्णिमा के इस ऐतिहासिक अवसर पर खंडवा एक बार फिर आस्था, सेवा और आध्यात्मिक ऊर्जा का केंद्र बन गया, जहां श्रद्धा का महासंगम देखने को मिला।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सेवा भारती के सुपोषण जागरण अभियान का हुआ समापन     |     जन्म प्रमाणपत्र नहीं बनने से आमजन परेशान     |     स्थानीय युवा सर्वेयरों की मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन, सहायक पटवारी संगठन ने उठाई आवाज     |     जैन समाज के 10 दिवसीय दशलक्षण पर्व 16 सितंबर से     |     विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय मार्गदर्शक मुनि संघ के दर्शन करने पहुंचे     |     समर्थन मूल्य पर धान, ज्वार और बाजरा की खरीदी के लिए किसानों के पंजीयन की प्रक्रिया शुरू     |     बदमाशो पर पुलिस का शिकंजा,चार बदमाशो को भेजा जेल     |     41वें चक्रधर समारोह में अनुज का जलवा,आरुग बैंड की सुमधुर प्रस्तुति से जीता दर्शकों का दिल     |     जिला पंचायत रायसेन के वार्ड क्रमांक 3 मेहगांव क्षेत्र में हो रहे उपचुनाव में तीन उम्मीदवारों ने भरे नामांकन     |     निर्जला व्रत रखने वाली बालिका की फुलेरा विसर्जन करते समय नदी में डूबने से दर्दनाक मौत     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811