सुल्तानपुर में शक्ति केंद्र की बैठक ली, बरेली में संत रविदास जयंती जिला कार्यशाला में हुए शामिल
सी एल गौर रायसेन
भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा ने रविवार को निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार साचेत मंडल के तहत आने वाले ग्राम नक़्तरा में बूथ क्रमांक 231 पर देश के यशस्वी प्रधानमंत्री मोदी जी के मन की बात कार्यक्रम में शामिल हुए इस दौरान उन्होंने शक्ति केंद्र के कार्यकर्ताओं के साथ बैठकर मन की बात को सुना। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने श्री शर्मा का स्वागत किया।
सुल्तानपुर मंडल में शक्ति केंद्र के कार्यकर्ताओं को दिया मार्गदर्शन
जिले के सुल्तानपुर मंडल में शक्ति केंद्र कार्यकर्ताओं की बैठक ली एवं उनसे परिचय प्राप्त कर संगठन की गतिविधियों से अवगत कराया। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष श्री शर्मा ने कहा कि समय पर बूथ एवं शक्ति केंद्र की बैठकें आयोजित की जाएं तथा बैठक में जिम्मेदार पदाधिकारी कार्यकर्ता जरूर भाग लें।उन्होंने मंडल अध्यक्ष प्रकाश पटेल तथा महा मंत्रीयो को निर्देशित किया कि मंडल के सभी शक्ति केंद्र की बैठकें नियमित रूप से हो। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने श्री शर्मा का हार फूलों से स्वागत किया।

बरेली में संत रविदास जयंती कार्यशाला में जिला भाजपा अध्यक्ष राकेश शर्मा एवं विधायक डॉ प्रभु राम चौधरी हुए शामिल
जिले के बरेली में शिवाजी सेवा सदन स्थित भाजपा कार्यालय में समरसता संकल्प अभियान के तहत आयोजित 650वी संत रविदास जयंती कार्यशाला में भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा एवं सांची विधायक डॉ प्रभु राम चौधरी अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर संत रविदास दास जी एवं दीनदयाल उपाध्याय तथा श्यामा प्रसाद मुखर्जी, भारत माता के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर पुष्प अर्पित करते हुए कार्यशाला की शुरुआत की गई। इसके पश्चात सभी अतिथियों का हार फूलों से स्वागत किया गया।

आयोजित जिला स्तरीय कार्यशाला में विचार व्यक्त करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा ने कहा कि आज संत शिरोमणि गुरु रविदास जयंती के उपलक्ष्य में समरसता संकल्प अभियान के तहत जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित की गई है यह वास्तव में प्रेरणादायक है निश्चित ही ऐसे आयोजनों से हमे बहुत कुछ सीखने को मिलता है और समरता की भावना भी जागृत होती है। इस अवसर पर सांची विधायक डॉक्टर प्रभुराम चौधरी, भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा, बरेली नगर परिषद अध्यक्ष हेमत राजा भैया चौधरी, अनु,सूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष रणधीर सिंह चौधरी सहित बरेली क्षेत्र के कई मंडल अध्यक्ष भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता मौजूद रहे।