मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
सांची विकासखंड के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत शाहपुर में थाना प्रभारी दिनेश सिंह रघुवंशी ने ग्रामीणजन, महिलाओं और बालिकाओं को साईबर धोखाधड़ी से बचने के उपाय बताए। इस साईबर पाठशाला को लेकर सलामतपुर थाना प्रभारी द्वारा शाहपुर पंचायत में साइबर फ्रॉड, साइबर क्राइम, साइबर फ्रॉड से बचने के उपाय के बारे में विस्तार पूर्वक महिलाओं,बालिकाओं और ग्रामीण जनों को बताया गया।
डिजिटल अरेस्टिंग, फर्जी ओटीपी आदि के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई।बैंक, पेटीएम, गूगल पे या किसी कंपनी का कर्मचारी कहकर कोई भी ओटीपी मांगे तो तुरंत कॉल काट दें।
अनजान मैसेज, ईमेल या सोशल मीडिया लिंक पर क्लिक करने से बचें। इनमें मालवेयर या फ़िशिंग साइट हो सकती है।
मोबाइल नंबर, बैंक विवरण, पता आदि सार्वजनिक पोस्ट या अजनबी को न दें।

नकली वेबसाइट या सोशल मीडिया विज्ञापनों से सावधान रहें। बैंक खाते की जानकारी गोपनीय रखें ATM कार्ड का PIN, CVV, UPI PIN या पासवर्ड किसी को भी न बताएं बैंक या किसी संस्था की ओर से कभी भी फोन पर KYC या कार्ड वेरिफिकेशन नहीं किया जाता। हर खाते का अलग पासवर्ड रखें, जिसमें अक्षर, अंक और विशेष चिन्ह हों। साइबर फ्रॉड होने पर साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करने को कहा। आगे बताया कि साइबर क्राइम के बढ़ते खतरे और उससे बचाव के उपायों के बारे में जानकारी दी। साइबर क्राइम के विभिन्न रूप, जैसे ऑनलाइन धोखाधड़ी, फिशिंग, और सोशल मीडिया से संबंधित खतरे, किस तरह युवाओं को प्रभावित कर सकते हैं। उन्होंने ग्रामीण, बच्चों, बड़ों, महिलाओं सहित किसानों को सतर्क रहने, मजबूत पासवर्ड का उपयोग करने, अज्ञात लिंक पर क्लिक न करने और साइबर सुरक्षा के बुनियादी उपाय अपनाने की सलाह दी। महिलाओं से संबंधित अपराध के बारे में पम्पलेट भी बांटे गए। इस मौके पर शाहपुर सरपंच मोहन किशोर, सचिव सीता राम अहिरवार ,सहायक सचिव दिनेश , जनपद सदस्य प्रतिनिधि भवानी जाटव और पुलिस स्टाफ मौजूद रहा।