Let’s travel together.

सेमरी नदी में युवक बाइक समेत बहा,रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

0 120

बाइक मिली लेकिन अभी तक युवक का पता नहीं

 शरद शर्मा बेगमगंज रायसेन 

क्षेत्र से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आi है। लगातार हो रही बारिश के बीच सेमरी नदी में एक बाइक मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। सबसे चिंता की बात यह है कि बाइक चालक अब तक लापता है, जिसकी तलाश में प्रशासन लगातार रेस्क्यू अभियान चला रहा है

लगातार बारिश के कारण बेगमगंज क्षेत्र में हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं। कई जगह एप्रोच रोड बह चुके हैं और नदी-नाले उफान पर हैं। इसी बीच ग्राम रहटवास और नैनविलास के बीच स्थित सेमरी नदी से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई।

जैसे ही सूचना मिली कि एक बाइक चालक तेज बहाव में बह गया है, पुलिस और प्रशासन की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। रेस्क्यू दल ने तेज बहाव और कठिन परिस्थितियों के बावजूद अभियान शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद नदी से बाइक को बरामद कर लिया गया, लेकिन चालक का अब तक कोई पता नहीं चल सका है।

फिलहाल प्रशासन हर पहलू की जांच कर रहा है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि बाइक पर चालक अकेला था या उसके साथ कोई और भी सवार था। पुलिस, एसडीआरएफ और स्थानीय प्रशासन संयुक्त रूप से नदी और आसपास के क्षेत्रों में लगातार सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं।

घटना के बाद पूरे इलाके में चिंता का माहौल है। स्थानीय लोग भी बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच रहे हैं और चालक के सुरक्षित मिलने की दुआ कर रहे हैं। वहीं प्रशासन ने साफ किया है कि जब तक जांच पूरी नहीं हो जाती, किसी भी तरह की अफवाहों पर विश्वास न करें और केवल आधिकारिक जानकारी पर ही भरोसा करें।

बारिश का मौसम लगातार खतरा बनता जा रहा है। प्रशासन ने सभी नागरिकों से अपील की है कि यदि किसी पुल, पुलिया या रपटे पर पानी बह रहा हो तो उसे पार करने की कोशिश बिल्कुल न करें। कुछ मिनटों की जल्दबाजी पूरी जिंदगी पर भारी पड़ सकती है।फिलहाल सेमरी नदी में रेस्क्यू अभियान जारी है और सभी की निगाहें चालक की तलाश पर टिकी हुई है

एसडीओपी सोनाली गुप्ता ने बताया कि लापता युवक नैनविलास के पुजारी का 20 वर्षीय पुत्र राजेश बैरागी बताया गया है।जो शायम नगर में रहते हैं और किसी प्राइवेट कम्पनी में काम करता था ।

रेस्क्यू के दौरान दो-तीन जगह सांप दिखे पर टी आई राजीव उइके ने टीम का हौसला बढ़ाया  हिम्मत नहीं हारी सांपों को भगाया और फिर हौसला बढ़ाया रेस्क्यू टीम का और रेस्क्यू टीम फिर से सर्चिंग करने में जुट गई।टीआई ने कहा की आवाज करते हुए चलो क्योंकि बारिश के दिनों में जहरीले कीड़े निकलते हैं आवाज सुनकर वह भाग जाएंगेदस किलोमीटर तक रेस्क्यू जारी है अभी तक सफलता नहीं मिली

Leave A Reply

Your email address will not be published.

देहरी खेड़ापति हनुमान मंदिर में आज मनाई जाएगी राधारानी जन्माष्टमी     |     रायसेन दरगाह शरीफ पर उर्स की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने की बैठक     |     प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर नगर परिषद, जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान     |     राधा अष्टमी पर श्रीजी मंदिर में गूंजेंगे राधा-कृष्ण के भजन, प्राकट्य महोत्सव पर भजन संध्या का आयोजन     |     मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत एसडीएम ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं,विभिन्न संस्थाओं का किया निरीक्षण     |     जिला पंचायत उपचुनाव, लक्ष्मण सिंह लोधी तीर कमान और पूजा चौकसे दो पत्ती चुनाव चिन्ह लेकर उतरे चुनाव मैदान में      |     मंडीदीप रेलवे लाइन पर अज्ञात व्यक्ति गंभीर रूप से घायल मिला, सिर में लगी चोट     |     वनमाली शिक्षक सम्मान 2026 में रायसेन जिले के शिक्षकों को किया सम्मानित     |     दीवानगंज में 10 लाख के जेवरात की चोरी का 24 घंटे में खुलासा, बेटी और उसके दोस्त गिरफ्तार     |     कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा ने स्वास्थ्य केंद्र मुड़िया खेड़ा का किया निरीक्षण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811