Let’s travel together.

लायंस क्लब द्वारा यातायात जागरूकता  कार्यक्रम संपन्न

0 79

विदिशा । लायंस क्लब विदिशा सदैव समाज सेवा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता रहा है। वह विभिन्न क्षेत्रों में अपना योगदान देते हुए लोगों को जागरूक भी करता है। इसी क्रम में आज कस्बा अहमदपुर ग्राम में यात्रा जागरूकता हेतु लोगों को जागरूक करने के लिए कार्यक्रम संपन्न किया। ‌‌ लायंस क्लब मीडिया प्रभारी लायन सत्येंद्र धाकड़ ने बताया कि कस्बा अहमदपुर ग्राम में आज हाट बाजार का दिन था। भारी भीड़ थी। जिसमें लायंस क्लब विदिशा द्वारा लायंस क्लब के बैनर तले यातायात सुरक्षा के नियमों की जानकारी लोगों को समूहों में प्रदान की गई। यातायात जागरूकता के पंपलेट लोगों को वितरित किए जा रहे थे।

जिसका इतना ज्यादा असर हुआ कि कई लोग उसे अपने मोबाइल पर फोटो खींचकर वायरल कर रहे थे। दो-तीन लोग लायंस अध्यक्ष को ऐसे भी मिले जिन्होंने अभी-अभी गाड़ी चलाना सीखा था। वह जानकारी पाकर बहुत प्रसन्न हुए। ‌‌ बाजार में पंपलेट सब्जी वालों, किराने वालों, चूड़ी वालों, कपड़े वालों, चाट का ठेला लगाने वाले, चाय वाले आदि सभी प्रकार के व्यापारियों को भी वितरित किए गए। बाजार में आते-जाते लोगों को पंपलेट वितरण करने में स्थानिक ग्राम वासियों का भी काफी सहयोग रहा। लायंस क्लब अध्यक्ष लायन अरुण कुमार सोनी, लायन श्रीमती जयंती सोनी, लायन घनश्याम स्वर्णकार एवं उनकी टीम के साथ ही पंचायत के सरपंच श्री शिवचरण शर्मा, पूर्व सरपंच भाई उमराव सिंह कुशवाह, ग्राम के लोकप्रिय एवं वरिष्ठ शिक्षक पन्नालाल किरार, दीपक राठौर, अन्य ग्राम वासियों ने इस पुनीत कार्य में भाग लिया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

एआई और फिनटेक की कक्षाएं हुई प्रारंभ        |     शांति और सद्भाव के साथ मनाएं नवरात्रि-दशहरा के त्योहार     |     भोपाल न्यू मार्केट में भीषण आग, कई दुकानें और रेहड़ियां चपेट में; 15 से ज्यादा दमकल मौके पर     |     बाणगंगा धाम पर 5 से 10 अक्टूबर तक श्रीमद् भक्तमाल कथा ज्ञान यज्ञ जारी     |     विश्व नेत्र दिवस पर सेवा भारती और स्वास्थ्य विभाग ने लगाया संयुक्त शिविर, 305 मरीजों की जांच, 22 ऑपरेशन के लिए चिन्हित     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने जीएमसी एवं हमीदिया चिकित्सालय परिसर में निर्माणाधीन कार्यों का किया निरीक्षण     |     उपमुख्यमंत्री ने टीबी उन्मूलन के लिए JOSH (जॉइंट स्क्वॉड फ़ॉर हेल्थ) टीम का किया शुभारंभ     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने श्री ताहिर अली को 73वें जन्मदिवस पर दी शुभकामनाएँ     |     उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने 11 वीं राज्य स्तरीय TNAI कांफ्रेंस-2026 का किया उद्घाटन     |     पीएम कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस में शिक्षा में AI के प्रयोग पर वाद-विवाद प्रतियोगिता     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811