हरदोई ।उत्तरप्रदेश के हरदोई में एक अनोखे बच्चे का जन्म हुआ है, जिसके चार हाथ और चार पैर हैं। अनोखे बच्चे के जन्म लेने की खबर पूरे क्षेत्र में आग की तरह फैली, जिसके बाद बच्चे की एक झलक पाने को दूर-दराज से लोग पहुंच रहे हैं। बच्चे को देखने के लिए लोगों की भीड़ लगी हुई है। कोई इस बच्चे को प्रकृति का चमत्कार बता रहा है तो कोई इसे भगवान का अवतार बता रहा है। इस बच्चे के कुछ फोटो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। जिसके चलते हरदोई के साथ अन्य जिलों के लोग भी बच्चे को देखने के लिए पहुंच रहे हैं।
दरअसल, उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले स्थित शाहबाद कम्यूनिटी हेल्थ सेंटर में 2 जुलाई को गर्भवती करीना को प्रसव पीड़ा होने पर भर्ती किया गया था। जहां दो जुलाई को ही करीना ने चार हाथ और चार पैर वाले बच्चे का जन्म दिया। जैसे ही चार हाथ और चार पैर वाले बच्चे के जन्म लेने की जानकारी आसपास के इलाके में फैली तो अस्पताल में लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। इतना ही नहीं दूर-दराज से लोग भी बच्चे की एक झलक पाने को उमड़ पड़ी। चिकित्सकों ने बताया कि बच्चे को इलाज के लिए शाहबाद से पहले हरदोई भेजा गया था। वहीं अब लखनऊ रेफर किया गया है। चिकित्सा अधिकारी डा. रमेश बाबू ने बताया कि ये को चमत्कार नहीं, बल्कि जुड़वा बच्चे का केस है। दूसरे बच्चे का शरीर ठीक ढंग से डेवलप नहीं होने के कारण एक ही बच्चे अतिरिक्त हाथ और पैर बन गए। बच्चे का वजर जन्म के समय तीन किलोग्राम था। बता दें कि 17 जनवरी 2022 को बिहार के कटिहार में भी एक हॉस्पिटल में भी चार हाथ और चार पैर वाले बच्चे का जन्म हुआ था। जबकि दिसंबर 2021 में बिहार के गोपालगंज में तीन हाथ और तीन पैर वाले बच्चे ने जन्म लिया था।
MP TODAY NEWS मध्यप्रदेश का एक स्वतंत्र, निष्पक्ष और विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य पाठकों तक तेज़, सटीक और ज़िम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से हर महत्वपूर्ण खबर पहुँचाना है।
हम मानते हैं कि समाचार केवल जानकारी नहीं, बल्कि जनता की आवाज़ और लोकतंत्र की धड़कन हैं। इसलिए हम हर खबर को तथ्यों, साक्ष्यों और ज़मीनी हकीकत के आधार पर प्रस्तुत करते हैं।
हमारी खासियत:
तेज़ और ताज़ा खबरें – प्रदेश, देश और दुनिया से जुड़ी हर बड़ी सूचना तुरंत आपके पास।
विश्वसनीय स्रोत – खबरें अफवाहों पर नहीं, प्रामाणिक रिपोर्ट्स और जमीनी सच्चाई पर आधारित।
स्थानीय से वैश्विक तक – गाँव-कस्बों से लेकर अंतरराष्ट्रीय मुद्दों तक की कवरेज।
जनहित सर्वोपरि – जनता की समस्याओं, आवाज़ और अधिकारों को प्राथमिकता।
निष्पक्षता – किसी भी राजनीतिक, सामाजिक या व्यावसायिक दबाव से मुक्त पत्रकारिता।
हमारा लक्ष्य:
हमारा मक़सद है कि MPToday News केवल एक न्यूज़ पोर्टल न रहकर, पाठकों का भरोसेमंद साथी बने।
हम चाहते हैं कि पाठक हमें सिर्फ खबरों के लिए ही नहीं, बल्कि सच्चाई और निष्पक्षता के प्रतीक के रूप में याद करें।