सी के पारे हरदा
मूंग खरीदी की मांग को लेकर किसानों का आंदोलन लगातार उग्र होता जा रहा है। धरने के पांचवें दिन किसानों ने थाली बजाकर विरोध प्रदर्शन किया। अब किसानों ने 10 जुलाई को जिले की चारों सीमाओं पर चक्काजाम करने का ऐलान कर दिया है।
हरदा में मूंग खरीदी शुरू कराने की मांग को लेकर किसान पिछले पांच दिनों से धरने पर बैठे हैं। गुरुवार को किसानों ने थाली बजाकर सरकार के खिलाफ विरोध दर्ज कराया और कहा कि जब तक समर्थन मूल्य पर मूंग की खरीदी शुरू नहीं होती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।
किसानों का आरोप है कि खरीदी शुरू न होने से उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। आंदोलन कर रहे किसानों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द फैसला नहीं लिया गया तो 10 जुलाई को जिले की चारों सीमाओं पर चक्काजाम किया जाएगा, जिससे आवागमन प्रभावित हो सकता है।
वहीं प्रशासन का कहना है कि स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और किसानों से बातचीत के प्रयास जारी हैं। अब सभी की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि सरकार किसानों की मांगों पर क्या फैसला लेती है।