Let’s travel together.

SBI ने लगाया मेडिकल सेमिनार एवं हेल्थ चेक-अप कैंप, कर्मियों के परिवारों ने उठाया लाभ  

0 48

– “स्वस्थ कर्मचारी – स्वस्थ परिवार – सशक्त बैंक” की थीम पर हुआ आयोजन  

– शिवपुरी में बैंक अधिकारियों के लिए विशेषज्ञ डॉक्टरों ने दी स्वास्थ्य और मानसिक परामर्श

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

भारतीय स्टेट बैंक अधिकारी संघ एवं SBI अवार्ड स्टाफ एंप्लाइज यूनियन, क्षेत्र शिवपुरी के संयुक्त तत्वावधान में SBI गुरुद्वारा चौक शाखा परिसर में अधिकारियों, कर्मचारियों एवं उनके परिवारों के लिए मेडिकल सेमिनार एवं निःशुल्क हेल्थ चेक-अप कैंप का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का नेतृत्व एवं समन्वय SBI ऑफ़िसर्स एसोसिएशन के क्षेत्रीय सचिव हेमंत उपाध्याय तथा SBI अवार्ड स्टाफ एंप्लाइज यूनियन के क्षेत्रीय सचिव संजय वर्मा ने किया। उन्होंने कहा कि बैंक कर्मियों के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए यह स्वास्थ्य जागरूकता पहल की गई है।

इस अवसर पर क्षेत्रीय प्रबंधक RBO शिवपुरी ज्योति रंजन, मुख्य प्रबंधक क्रेडिट प्रमोद पाल एवं SBI गुरुद्वारा चौक शाखा के मुख्य प्रबंधक अविनाश यादव विशेष रूप से उपस्थित रहे।

कैंप में बड़ी संख्या में अधिकारी-कर्मचारी अपने परिवार एवं बच्चों के साथ पहुंचे। विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने सभी का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक परामर्श और दवाओं की जानकारी दी।

बच्चों के स्वास्थ्य पर विशेष फोकस

बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. पूनम शर्मा ने बच्चों के पोषण, नियमित टीकाकरण, स्क्रीन टाइम कम करने और साफ-सफाई पर जोर दिया। उन्होंने चोकिंग की स्थिति में CPR देने का तरीका, डॉग बाइट में तुरंत बरती जाने वाली सावधानियां और आपातकाल में प्राथमिक उपचार के बारे में अभिभावकों को विस्तार से बताया।

मानसिक स्वास्थ्य पर काउंसलिंग

मनोचिकित्सक डॉ. देवेश व्यास ने कार्य और पारिवारिक जीवन में संतुलन, तनाव प्रबंधन और मानसिक स्वास्थ्य के महत्व पर चर्चा की। उन्होंने मोबाइल के अत्यधिक उपयोग, अनिद्रा, डिप्रेशन के शुरुआती लक्षणों तथा शराब-धूम्रपान जैसी आदतों से बचाव के उपाय बताए। उन्होंने स्वस्थ दिनचर्या और सकारात्मक सोच अपनाने की सलाह भी दी। कार्यक्रम में उपस्थित कर्मचारियों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के शिविर बैंक कर्मियों के लिए बेहद उपयोगी हैं। बैंक प्रबंधन ने भी इस सामाजिक पहल की सराहना की।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

रायसेन जिला अस्पताल में गर्भवती की मौत पर बवाल,परिजनों ने लगाये अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही के आरोप     |     दीपावली त्यौहार से भारतीय बाजार मे आई चमक, त्यौहारी बाजार मे 7 लाख करोड रुपये की हुई खरीदी     |     गोवर्धन पूजा:भगवान श्रीकृष्ण, गौ,अन्न और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता का वैदिक-सनातन अन्नकूट उत्सव     |     सर्वतोभद्र जिनालय के प्रथम तल पर पहली बार चढ़ाए गए निर्वाण लाडू     |     सरदारपुर जनपद की बालोदा पंचायत में स्वच्छता परिसर खुद ही अस्वच्छ     |     किसानों की अनोखी दीपावली: खेतों में जलाए न्याय और श्रद्धांजलि के दीप     |     हाट बाजारों में उमड़ी भीड़, कुम्हारों को बैठकी शुल्क से मिलेगी छूट, बाजार में भारी वाहनों की एंट्री पर प्रतिबंध     |     तीर्थधाम ज्ञानोदय में 9 नवंबर को मनाया जाएगा भगवान महावीर स्वामी का निर्वाण महोत्सव     |     3 हजार रुपए से अधिक बिजली बिल बकाया होने पर कृषि ट्रांसफार्मरों की सप्लाई बंद, कई गांवों के किसान प्रभावित     |     मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव उज्जैन पहुंचे,हेलीपैड पर जनप्रतिनिधियों एवं वरिष्ठ अधिकारियों ने की अगवानी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811