Let’s travel together.

धान तो धान अब सरकारी खाद में भी फर्जीवाड़ा, धोखे से चढ़ा दिया किसानों पर लाखों का कर्ज, उच्च अधिकारियों ने दिए जांच के आदेश

0 110

 जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में धान तो धान अब किसानों को मिलने वाली सरकारी खाद में भी फर्जीवाड़े का मामला सामने आया है। मामला जबलपुर के कटंगी सहकारी साख समिति का है जहां समिति प्रबंधक ने किसानों के साथ धोखाधड़ी कर खाद निकाल ली और किसानों पर लाखों का कर्ज सरकारी रिकॉर्ड में चढ़ा दिया गया।

जबलपुर में इन दिनों धान खरीदी फर्जीवाड़े का मामला चर्चाओं में हैं जहां वेयर हाउस संचालकों और जिम्मेदार अधिकारियों की सांठ गांठ से बड़े स्तर पर धान खरीदी में फर्जीवाड़ा हुआ था और इस मामले में जिले के सात अधिकारियों को सस्पेंड किया गया था। धान खरीदी फर्जीवाड़ा मामला सुलझ भी नहीं पाया कि अब सहकारी समिति प्रबंधक के द्वारा किसानों के साथ धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। कटंगी सहकारी साख समिति के प्रबंधक सुनील साहू द्वारा दर्जनों किसानों के साथ धोखाधड़ी कर उनके नाम से खाद और गेंहू निकाल कर मार्केट में बेच दिया और इसका कर्जा किसानों के नाम पर चढ़ा दिया गया और फर्जीवाड़े की पराकाष्ठा तो तब तो तब गई जब समिति प्रबंधक द्वारा ग्राम कांटी के मृत किसान हुकुम सेन के नाम से भी खाद निकाल कर बेचने की बात सामने आई।

इस तरह के फर्जीवाड़े की जानकारी जब किसानों को लगी तो किसान एक साथ प्रबंधक सुनील साहू के पास पहुंचे और शिकायत की बात कही। मामले को तूल पकड़ता देख समिति प्रबंधक ने कुछ किसानों के पैसे वापिस कर सहकारी बैंक में जमा करवा दिए लेकिन कुछ किसान कार्यवाही पर अड़े रहे और उन्होंने पूरे मामले की शिकायत कलेक्टर कार्यालय में जनसुनवाई के माध्यम से की है।

किसानों की शिकायत पर जांच अधिकारी नियुक्त कर मामले की जांच के आदेश दिए गए हैं। एग्रीकल्चर की एसडीओ इंदिरा त्रिपाठी द्वारा इस फर्जीवाड़े की जांच की जा रही है। तो अब जबलपुर के नवागत कलेक्टर दीपक सक्सेना ने भी किसानों के साथ हुए फर्जीवाड़े के मामले को संज्ञान में लेने के बाद सिर्फ कटंगी ही नहीं बल्कि सभी सहकारी साख समितियों में इस तरह के फर्जीवाड़े की जांच की बात कही है।

किसानों को सरकार की योजनाओं और सुविधाओं का लाभ दिलाने की जगह किसानों के साथ इस तरह की धोखाधड़ी यह बताती है कि सहकारिता विभाग में भ्रष्टाचार को जड़ें कितनी गहरी हैं और यह मामला गंभीर इसलिए भी हो जाता है। क्योंकि कटंगी समिति के प्रबंधक सुनील साहू पर इस तरह के आरोप पहले भी लग चुके हैं। अब देखना होगा कि प्रशासन इस गंभीर मामले पर क्या कार्यवाही करता है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

मंडीदीप में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ी नंदन बस, चालक केबिन में फंसा; कई घायल     |     IG के सेवा संकल्प अभियान का असर: धरसीवा में ग्रामीणों ने स्वेच्छा से 15 धारदार हथियार पुलिस को सौंपे     |     स्टाइपेंड वृद्धि को लेकर मध्यप्रदेश के इंटर्न डॉक्टरों ने उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल से की मुलाकात,जताया आभार     |     किसानी मोहल्ले में स्थापित 12 फीट की गणेश प्रतिमा बनी आकर्षण का केंद्र     |     कर्तव्यनिष्ठा और सौम्यता का संगम बनीं एसडीओपी शीला सुराणा, सहकर्मियों ने कहा परिवार की तरह बीते ढाई साल     |     बुड़ेरा में साहू समाज के शपथ ग्रहण और प्रतिभा सम्मान समारोह में शामिल हुए विधायक     |     अखंड ब्राह्मण समाज के समारोह में शामिल हुए विधायक अनुज शर्मा, उत्कृष्ट शिक्षकों का किया सम्मान     |     ग्राम गुटोरी में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य आयोजन एवं श्री कृष्ण विवाह महोत्सव      |     बेगमगंज में छात्रों की गूंज का लाइव प्रसारण हुआ प्रदर्शित,सैकड़ो स्टूडेंट्स ने लिया भाग      |     महामस्तकाभिषेक में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, मुनिश्री के मंत्रोच्चार से गूंजा जिनालय     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811