Let’s travel together.

भगवान भरोसे चल रहा बरतनारा का शासकीय स्कूल,पालक पहुंचे तो एक भी नहीं था शिक्षक

0 147

सुरेन्द्र जैन धरसीवा

बरतनारा शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला इन दिनों भगवान भरोसे चल रहा है कुछ दिनों से बच्चे सिंर्फ़ मध्यान्ह भोजन कर स्कूल जाने आने की औपचारिकता निभाकर बिना पढ़ाई वापस आ रहे हैं।

मंगलबार को गांव की महिलाएं स्कूल पहुची तो एक भी शिक्षक नहीं था छात्र छात्राओं ने बताया कि सत्र शुरू होने के बाद कुछ दिन तो टीचर आये उसके बाद टीचरों का आना बंद हो गया ग्रामीण पूर्व सरपंच रामबाई,पंच प्रेमलता देवांगन,भारती निषाद,शांति कुंभकार,सीमा चक्रधारी,सरपंच ममता कुंभकार ने बताया कि उन्हें बच्चो ने बताया कि स्कूल में कुछ दिनों से एक भी टीचर पढ़ाने नही आ रहे यह जानकारी मिलने पर जब वह स्कूल पहुचे तो वास्तव में कोई शिक्षक नहीं थे बच्चे मध्यान्ह भोजन कर बिना पढ़ाई किये ही घर वापस आ रहे हैं इस संबन्ध में बीईओ से उनका पक्ष जानने संपर्क करने का प्रयास किया लेकिन उनसे चर्चा नहीं हो सकी

पूर्व में भी ग्रामीण कर चुके आन्दोलन

बरतनारा में एससीएसटी वर्ग के ग्रामीणो की संख्या अधिक है बाबजूद इसके वहां ग्रामीणो के बच्चो की शासकीय स्कूल में पढ़ाई के प्रति बर्तमान हो या पूर्व की सरकारें कभी गंभीर नजर नहीं आई है पूर्व में भी उक्त गांव के स्कूल में टीचरों के न पहुचने को लेकर ग्रामीण हंगामा तालाबंदी तक कर चुके है ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

जलभराव, सड़कें बनीं तालाब,जिला मुख्यालय सहित कई शहर प्रभावित     |     अमानक घी के विक्रय को रोकने के विभिन्न ब्रांडों के नमूने लेकर जांच हेतु भेजे      |     विश्व आदिवासी दिवस पर उमड़ा आदिवासी समाज जल-जंगल-जमीन की रक्षा और एकता का दिया संदेश     |     विजय ट्रांसमिशन में युवक की मौत ,ग्रामीणों का फूटा आक्रोश     |     आज का त्याग, कल की धर्म विरासत बने : मुनि श्री     |     भाग्योदय तीर्थ में वर्षायोग चातुर्मास कलश स्थापना सम्पन्न     |     ढोल-नगाड़ों के साथ निकाली कावड़ यात्रा, गौरी शंकर धाम में हुआ समापन     |     साझा पहल: सड़क किनारे कदम-कदम पर कदंब लगाने का संकल्प, एसोसिएशन ने मशीन भेंट करने का लिया निर्णय     |     हर घर तिरंगा’ अभियान: विधायक देवेंद्र जैन ने विभिन्न ग्रामों का किया सघन भ्रमण, बांटे तिरंगे और सुनीं जनसमस्याएं     |     भाजपा की वृहद जिला कार्यसमिति बैठक में गूंजा राष्ट्रहित का संकल्प     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811