विजी लवानिया गौहरगंज, रायसेन
पुलिस आला अफसरों के मार्गदर्शन व निर्देशन में तथा एसडीओपी औबेदुल्लागंज शीला सुराणा के कुशल नेतृत्व में थाना प्रभारी गौहरगंज उप निरीक्षक विनोद परमार द्वारा वाहन चोर को पकड़कर आरोपियों से 4 चोरी की गईं मोटर सायकल कीमती 250,000 रुपये की बरामद कर आरोपीगण को गिरफ्तार किया गया।
घटना का विवरण :- दिनांक 04.07.2026 को पुलिस को ग्राम नंदोरा ठीकरी गांव से मोटर सायकल चोरी हो जाने की सूचना प्राप्त हुई। पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए बीएनएस की विभिन्न धाराओ में अपराध पंजीबद्ध कर प्रकरण विवेचना में लिया। आरोपियों से पूछताछ करने पर व अन्य तकनीकि साक्ष्य द्वारा आरोपी द्वारा अन्य स्थान थाना क्षेत्र सिलवानी, मण्डीदीप से भी चोरी करना बताया गया।
गिरफतार आरोपीगण –
1. छोटेलाल पिता देवीप्रसाद मेहरा उम्र 32 साल निवासी ग्राम कासिया पाटनी थाना बाडी,
2. आरिफ खान पिता असलम खान उम्र 38 साल निवासी राहुल नगर मण्डीदीप
3. आशीष यादव पिता पप्पू यादव उम्र 31 साल निवासी ग्राम कासिया पाटनी थाना बाडी
आरोपी छोटेलाल के विरूद्ध थाना शाहगंज जिला सीहोर में मूंग की फसल चोरी करने का प्रकरण पूर्व से पंजीबद्ध हैं।जप्त माल- 04 मोटर सायकल 1. MP38MQ3271, 2. MP38MD4690, 3. MP04EM6413, 4. MP04MT4160 कीमती 250000 रुपये।
सराहनीय योगदान – मोटर सायकल चोर को पकड़ने एवं बरामद करने में एसडीओपी औबेदुल्लागंज शीला सुराणा, थाना प्रभारी गौहरगंज उप निरीक्षक विनोद परमार, सहायक उप निरीक्षक रमेश इवने, प्रधान आरक्षक दुर्गेश सिंह राजपूत, विनय दुबे, धर्मेंद्र परमार, आरक्षक नीरज, कुणाल, मदनमोहन, गौरव सैनिक बेनीप्रसाद, मूलचंद, दौलतसिंह की विशेष सराहनीय भूमिका रही हालांकि पुलिस हाल में हुई घरों में चोरी का खुलासा नहीं किया है।