Let’s travel together.

 पुलिस द्वारा संचालित सेफ क्लिक 2.0′ अभियान के तहत ग्राम अंबाडी में साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 

0 102

  मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन

जिले में साइबर अपराधों पर प्रभावी रोक लगाने और आमजन को डिजिटल सुरक्षा के प्रति जागरूक बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक आशुतोष गुप्ता के निर्देशन में चलाए जा रहे ‘सेफ क्लिक 2.0’ अभियान के तहत ग्राम अंबाडी चौराहा पर साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

सलामतपुर थाना प्रभारी श्यामराज सिंह के मार्गदर्शन में दीवानगंज चौकी प्रभारी सुनील शर्मा, प्रधान आरक्षक पुष्पेंद्र सिंह, आरक्षक संदीप रघुवंशी, परितोष एवं पुलिस स्टाफ ने ग्रामीणों को ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल, ओटीपी फ्रॉड, फिशिंग लिंक, सोशल मीडिया ठगी और डिजिटल अरेस्ट जैसे साइबर अपराधों से बचाव के उपाय बताए।

दीवानगंज पुलिस चौकी प्रभारी सुनील शर्मा ने लोगों को समझाया कि किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें। उपस्थित नागरिकों को ऑनलाइन धोखाधड़ी, फर्जी कॉल, ओटीपी एवं बैंकिंग संबंधी धोखाधड़ी, सोशल मीडिया फ्रॉड, फर्जी लिंक, डिजिटल अरेस्ट, निवेश एवं ट्रेडिंग फ्रॉड, क्यूआर कोड स्कैम सहित विभिन्न साइबर अपराधों के तरीकों से अवगत कराते हुए उनसे बचने के उपाय बताए गए।

कार्यक्रम में नागरिकों से अपील की गई कि किसी भी अज्ञात व्यक्ति के साथ अपनी बैंकिंग अथवा व्यक्तिगत जानकारी साझा न करें, किसी भी संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करें तथा साइबर धोखाधड़ी की स्थिति में तत्काल *राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930* पर कॉल करें अथवा www.cybercrime.gov.in पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं।

ओटीपी, बैंक खाता, एटीएम कार्ड, सीवीवी, यूपीआई पिन व पासवर्ड जैसी गोपनीय जानकारी किसी भी व्यक्ति को ना बताएं। सोशल मीडिया पर प्राइवेसी सेटिंग मजबूत रखने, फर्जी प्रोफाइल से सतर्क रहने और संदिग्ध कॉल या संदेश मिलने पर तुरंत सावधानी बरतने की सलाह भी दी गई।

इससे पहले ग्राम पंचायत अंबाडी के मुस्काबाद स्थित इंदिरा आवास कॉलोनी के आंगनबाड़ी केंद्र में महिलाओं एवं किशोरियों को भी डिजिटल सुरक्षा और सुरक्षित सोशल मीडिया उपयोग के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई थी। फैक्ट्री चौराहा दीवानगंज हाईवे 18 पर रैली निकालकर ग्रामीणों को जागरूक किया गया।

चौकी प्रभारी सुनील शर्मा ने कहा कि डिजिटल युग में छोटी-सी लापरवाही भी बड़ा आर्थिक और सामाजिक नुकसान पहुंचा सकती है। इसलिए जागरूकता ही साइबर अपराधों से बचने का सबसे प्रभावी हथियार है। उन्होंने बताया कि किसी भी साइबर धोखाधड़ी की स्थिति में तुरंत राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 पर कॉल करें या नजदीकी पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराएं।

कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने साइबर सुरक्षा से जुड़े कई सवाल पूछे, जिनका पुलिस टीम ने सरल भाषा में जवाब दिया। ग्रामीणों ने गांव-गांव इस तरह के जागरूकता कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित करने की मांग करते हुए पुलिस की पहल की सराहना की। पुलिस ने अंत में सभी नागरिकों से सतर्क, जागरूक और सुरक्षित डिजिटल व्यवहार अपनाने की अपील की।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

मृत इलेक्ट्रिशियन के परिवार को मिला पचास लाख का चेक     |     बिना स्थानीय परामर्श और किसानों की सहमति के योजना लागू करना अनुचित, जनता के हितों को प्राथमिकता दी जाए: विधायक अनुज शर्मा     |     झमाझम हुई बारिश में पर्यटकों ने सांची स्तूप पर उठाया आनंद     |     साँची में निकली कावड यात्रा भारी जनसमूह उमडा     |     डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं से अंतिम छोर के व्यक्ति तक उन्नत स्वास्थ्य सेवाओं की सहज पहुंच होगी सुनिश्चित : उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     अवैध कॉलोनी,मूलभूत सुविधाओं से वंचित श्रीसिद्धश्वर बालाजीपुरम कॉलोनी की महिलाओं ने खोला मोर्चा     |     जलभराव और बीमारियों की ज़द में ईश्वर नगर: बारिश के पानी से उफान मार रहे नाले, 4 साल से नहीं बनीं नालियाँ     |     चलती बस में लगी भीषण आग, 6 यात्री घायल, सरदारपुर पुलिस की मुस्तैदी से टला बड़ा हादसा     |     भोजशाला विवाद: सुप्रीम कोर्ट के आदेश का सही पालन कराने की मांग को लेकर नगर बंद, सकल हिंदू समाज ने सौंपा ज्ञापन     |     वैश्य महासम्मेलन का भव्य संभागीय सम्मेलन एवं प्रतिभा सम्मान शिवपुरी में सम्पन्न     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811