Let’s travel together.

तिलवारा में माता-पिता से मारपीट करने वाले की कार में तोड़फोड़

0 149

जबलपुर। तिलवारा थाना क्षेत्र में एक बदमाश ने घर के सामने खड़ी कार के तलवार से तोडफोड़ कर दी। इस दौरान महिला को धमकाया भी। आरोपित के माता पिता के साथ कार मालिक ने कुछ दिन पहले ही मारपीट की थी। जिसका बदला लेने के लिए उसने कार में तोड़फोड़ की। घटना का वीडियो इंटरनेट मीडिया में प्रसारित हुआ है। पीड़ितों का आरोप है कि पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है।

रेखा लाठी लेकर घर से बाहर निकलीं

 

तिलवारा थाना इलाके में रहने वाली रेखा सोंधीया के घर पर गाली-गलौज करते हुए रचित सोनी पहुंचा। वे जब गेट से बाहर नहीं निकलीं तो बदमाश ने तलवार से उनकी कार में वार किए। बदमाश का सामना करने के लिए रेखा लाठी लेकर घर से बाहर निकलीं। आधे घंटे तक हंगामा करने के बाद धमकी देते हुए रचित वहां से फरार हो गया।

 

महिला के खिलाफ चोरी के कई मामले दर्ज हैं

रेखा की शिकायत को लेकर तिलवारा पुलिस का कहना है कि महिला के खिलाफ चोरी के कई मामले दर्ज हैं। जिस रचित पर यह आरोप लगा रही हैं, वह उसके घर में चार दिन से रुका था। कुछ दिन पहले रेखा के पति सचिन ने रचित की मां सुनीता और पिता मुन्ना के साथ मारपीट की थी, उसी का बदला लेने के लिए तलवार लेकर पहुंचा था। पुलिस के मुताबिक रचित इलाके का निगरानीशुदा बदमाश हैं। सचिन और रेखा के खिलाफ तिलवारा थाना में अपराध दर्ज हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

दूसरे दिन भी मना रक्षाबंधन, जगह-जगह कजलियों की निकाली गई शोभायात्रा,गाए सावन के मनभावन गीत      |     नपा की एएचपी योजना में जमीन के नहीं मिल रहे खरीदार, विकास कार्य अधूरे, 15 से 22 लाख रेट पर सवाल     |     गढ़ी कामधेनु गौशाला में हुआ गौ-पूजन     |     सहाकरिता विभाग के प्रमुख सचिव ने नेपियर ग्रास प्लांट का किया निरीक्षण     |     तिल्दा नेवरा श्रमजीवी पत्रकार संघ अध्यक्ष मोहन राजपूत का निधन     |     रक्षाबंधन के पावन पर्व पर जेल पहुंचीं बहनें, जेल में बंद भाइयों की कलाई पर बांधी राखी     |     अपना घर आश्रम में ब्रह्माकुमारीज ने बांधा ईश्वरीय रक्षा सूत्र     |     रक्षाबंधन पर हाट बाजार में उमड़ी बहनों की भीड़, रंग-बिरंगी राखियों से सजा बाजार; खरीदारी से बढ़ी रौनक     |     दीवानगंज सहित 40 से अधिक गांवों में मनाया गया भाई-बहन के अटूट प्रेम का पर्व, बहनों ने भाइयों की कलाई पर बांधी राखी     |     उप मुख्यमंत्री ने बसामन मामा गौवंश वन्य विहार का किया निरीक्षणअति वर्षा से उत्पन्न जलभराव का लिया जायजा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811