Let’s travel together.

नगर पालिका प्रशासन की बड़ी कार्यवाही,बिना अनुमति हो रहे भवन निर्माण पर लगाई रोक

0 432

सीएमओ सुधीर उपाध्याय का बड़ा एक्शन

रामभरोस विश्वकर्मा, मंडीदीप रायसेन

मंडीदीप नगर पालिका क्षेत्र में बिना अनुमति किए जा रहे भवन निर्माण के खिलाफ नगर पालिका प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। नगर पालिका के मुख्य नगर पालिका अधिकारी (सीएमओ) सुधीर उपाध्याय ने स्वयं मौके पर पहुंचकर अवैध रूप से किए जा रहे निर्माण कार्य को तत्काल प्रभाव से रुकवा दिया।

जानकारी के अनुसार, संबंधित भवन का निर्माण बिना नगर पालिका से आवश्यक अनुमति प्राप्त किए किया जा रहा था। मामले की लिखित शिकायत नगर पालिका में मिलने के बाद निर्माणकर्ता को भवन निर्माण से संबंधित सभी आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए थे। इसके बावजूद दस्तावेज जमा नहीं किए गए और निर्माण कार्य लगातार जारी रखा गया।

मंडीदीप नगर पालिका की अतिक्रमण शाखा द्वारा कई बार निर्माण कार्य रोकने एवं नियमानुसार अनुमति प्राप्त करने की समझाइश दी गई। लेकिन निर्देशों की अनदेखी करते हुए निर्माण कार्य जारी रहा।

मामले की गंभीरता को देखते हुए सीएमओ सुधीर उपाध्याय ने स्वयं मोर्चा संभाला और निर्माण स्थल पर पहुंचकर स्थिति का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माणकर्ता प्रमोद ठाकुर को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि नगर पालिका की विधिवत अनुमति प्राप्त किए बिना किसी भी प्रकार का निर्माण कार्य नहीं किया जा सकता। उन्होंने तत्काल निर्माण कार्य बंद कराने के निर्देश दिए और स्पष्ट किया कि आवश्यक अनुमति एवं दस्तावेजी प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही आगे निर्माण कार्य किया जाएगा।

सीएमओ ने कहा कि नगर पालिका क्षेत्र में बिना अनुमति होने वाले निर्माण कार्यों पर लगातार निगरानी रखी जाएगी और नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन के इस कदम से यह संदेश गया है कि अवैध निर्माण और नियमों की अनदेखी किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

मडीदीप नगर पालिका में संयम जैन और राहुल बैरागी द्वारा लिखित शिकायत की थी। इसके बाद भी अवैध रूप से निर्माण कार्य लगातार जारी था।

मंडीदीप नगर पालिका अध्यक्ष प्रियंका राजेंद्र अग्रवाल के वार्ड 5 में ही यह अवैध भवन निर्माण कार्य किया जा रहा था। जिसकी जानकारी देने के बाद भी निर्माण कार्य को रोका नहीं जा रहा था। स्थानीय लोगो का कहना है। कि जब मंडीदीप नगर पालिका अध्यक्ष प्रियंका राजेंद्र अग्रवाल के वार्ड में ही बिना अनुमति निर्माण कार्य चल रहे है। जानकारी के बाद भी रोज नहीं लगाना कही न कही इनका पूरा संरक्षण अवेध भवन निर्माण करने वाले को मिल रहा होगा।

इनका कहना है 

नियम सबके लिए समान हैं। बिना अनुमति भवन निर्माण नहीं होगा।पहले अनुमति फिर निर्माण कार्य की अनुमति दी जाती है। जो भी बिना अनुमति भवन निर्माण कार्य करेगा नियम अनुसार कार्यवाही की जाएगी

सीएमओ सुधीर उपाध्याय सीएमओ मंडीदीप नगर पालिका 

मेरे द्वारा लिखित शिकायत मंडीदीप नगर पालिका में की गई थी। की वार्ड 5 में बिना अनुमति भवन निर्माण किया जा रहा है। जो कि मंडीदीप नगर पालिका अध्यक्ष प्रियंका राजेंद्र अग्रवाल का वार्ड है। इसके बाद भी यदि निर्माण कार्य किया जा रहा था ।तो कही न कही इनका अवैध निर्माण कार्य करने वाले को खुला संरक्षण प्राप्त होगा। जिससे मंडीदीप नगर पालिका को राजस्व की हानि हो रही है।

संयम जैन शिकायतकर्ता

Leave A Reply

Your email address will not be published.

स्व. परसराम भारद्वाज जी की जयंती पर कांग्रेसजनों ने किया श्रद्धापूर्वक स्मरण     |     सबसे बड़े पत्रकार तो आदि तीर्थंकर ऋषभ देव थे जिन्होंने हर प्राणी का कल्याण किया     |     व्यावसायिक शिक्षा से रोजगार के अवसरों की राह समझने भोपाल पहुंचे पीएमश्री स्कूल सेमरा के विद्यार्थी     |     पितृ मोक्ष के लिए 4 अक्टूबर से सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा     |     पानी में डूबा अंबाडी-छपरई अंडरपास, तीन रेलवे पटरियां पार करने को मजबूर ग्रामीण; हादसे का खतरा बढ़ा     |     सूने मकान में चोरी करने घुसे आरोपी को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस के हवाले किया     |     युवती से धक्का-मुक्की का वीडियो वायरल, बरेली थाने का वीडियो भी सामने आया; पुलिस पर रिपोर्ट दर्ज नहीं करने के आरोप     |     वृद्धजन समाज की अमूल्य धरोहर, उनका सम्मान हमारी नैतिक जिम्मेदारी : डॉ. प्रभुराम चौधरी     |     सेवा सदन कार्यालय में “सेवा से संकल्प माह” का विशाल शिविर, 5000 से अधिक नागरिकों की सहभागिता     |     घरों के ऊपर से गुजर रही 33 केवी लाइन टूटी, चिंगारी और धमाकों से मची अफरा-तफरी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811