सी के पारे
देवास। मध्य प्रदेश के देवास जिले में शुक्रवार को हुए एक भीषण सड़क हादसे में बैतूल PWD के एसडीओ दरयाव सिंह परमार की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि वे अपने परिवार को लेने धार जा रहे थे, तभी उनकी बोलेरो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे दीवार और लोहे के खंभे से जा टकराई।
हादसा हरदा-इंदौर हाईवे पर क्रॉसिंग से करीब 4 किलोमीटर पहले सुबह लगभग 11 बजे हुआ। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में दरयाव सिंह परमार के सिर और सीने में गंभीर चोटें आईं, जिसके चलते उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, एसडीओ शुक्रवार सुबह 7 से 8 बजे के बीच घर से धार के लिए रवाना हुए थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि हादसे के समय वाहन में कोई चालक मौजूद था या स्वयं दरयाव सिंह परमार गाड़ी चला रहे थे।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे के कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और विस्तृत जांच के बाद हो सकेगा। दरयाव सिंह परमार वर्ष 2021 में देवास से बैतूल स्थानांतरित होकर आए थे।
देवास जिले में हुए दर्दनाक सड़क हादसे में बैतूल PWD के एसडीओ दरयाव सिंह परमार की मौत हो गई। अनियंत्रित बोलेरो सड़क किनारे दीवार और लोहे के खंभे से जा टकराई। पुलिस हादसे के कारणों की जांच में जुटी है।