Let’s travel together.

विश्व पर्यावरण दिवस  एवं जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत जल स्रोत कुआं बावड़ी यदि की पूजा 

0 63

 मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन 

मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद विकासखंड सांची के सेक्टर दीवानगंज के प्रस्फुटन ग्राम भगवंतपुर कालोनी में विश्व पर्यावरण दिवस 5 जून एवं जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत सम्भाग समन्न्वयक भोपाल वरूण आचार्य जिला समन्वयक रायसेन कल्याण सिंह राजपूत विकासखंड समन्वयक सांची आनंद कुमार नेमा एवं ग्राम वरिष्ठ ग्रामीण नवांकुर प्रस्फुटन समिति द्वारा जल स्त्रोत्र कुंआ का पूजन किया गया।

एवं जल के महत्व उसका संरक्षण जल संवाद उपरांत मंदिर प्रांगण में जामुन के पौधे का वृक्षारोपण किया गया। उसकी देखरेख संरक्षण की जिम्मेदारी प्रस्फुटन अध्यक्ष सचिव उत्तम ,धनराज द्वारा ली गई। उपरांत नवांकुर संस्था रेखा जन कल्याण शिक्षा समिति द्वारा चलाये जा रहे संस्कार केंद्र का अवलोकन सम्भाग समन्न्वयक वरूण आचार्य द्वारा किया गया।

जिसमें 23 बच्चों द्वारा पर्यावरण दिवस पर चित्रकारी पेंटिंग एवं उनके द्वारा पर्यावरण संरक्षण की प्रस्तुति देख सम्भाग समन्न्वयक द्वारा सराहना की गई। नवांकुर संस्था द्वारा बच्चों को लेखन पाठ्यक्रम पुस्तकें काफी वितरण करायी गई। उपरांत प्रस्फुटन बौर्ड दीवार लेखन नवांकुर द्वारा स्थापित नर्सरी का अवलोकन सम्भाग समन्न्वयक द्वारा किया गया। साथ नवांकुर संस्था प्रतिनिधि मनोहर पाल द्वारा अपने देशी तरीके से तैयार किये गये एवं मध्य प्रदेश पर्यटन विभाग के सहयोग से चलाये जा रहै होम स्टे का अवलोकन भी सम्भाग समन्न्वयक द्वारा किया गया। जिसमें अपने ग्राम में देशी प्राकृतिक संसाधनों का उपयोग कर गांव का व्यक्ति शहर देश विदेश के लोगों को गांव के परिवैश वातावरण में आकृषित कर प्रकृति को संरक्षित के व्यवसाय भी कर रहा है यह एक आर्दश प्रेरणादायक उदाहरण है इसकी सभी के द्वारा प्रशंसा की गई। इस अवसर पर मेंटर श्रवण शर्मा प्रस्फुटन समिति पदाधिकारियों कमल उत्तम सिंह धरम ललिता नारायण सौरभ गोविंद नवांकुर सखी रामबाई कविता रानी ममता आदि उपस्थित रहै।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

एआई और फिनटेक की कक्षाएं हुई प्रारंभ        |     शांति और सद्भाव के साथ मनाएं नवरात्रि-दशहरा के त्योहार     |     भोपाल न्यू मार्केट में भीषण आग, कई दुकानें और रेहड़ियां चपेट में; 15 से ज्यादा दमकल मौके पर     |     बाणगंगा धाम पर 5 से 10 अक्टूबर तक श्रीमद् भक्तमाल कथा ज्ञान यज्ञ जारी     |     विश्व नेत्र दिवस पर सेवा भारती और स्वास्थ्य विभाग ने लगाया संयुक्त शिविर, 305 मरीजों की जांच, 22 ऑपरेशन के लिए चिन्हित     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने जीएमसी एवं हमीदिया चिकित्सालय परिसर में निर्माणाधीन कार्यों का किया निरीक्षण     |     उपमुख्यमंत्री ने टीबी उन्मूलन के लिए JOSH (जॉइंट स्क्वॉड फ़ॉर हेल्थ) टीम का किया शुभारंभ     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने श्री ताहिर अली को 73वें जन्मदिवस पर दी शुभकामनाएँ     |     उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने 11 वीं राज्य स्तरीय TNAI कांफ्रेंस-2026 का किया उद्घाटन     |     पीएम कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस में शिक्षा में AI के प्रयोग पर वाद-विवाद प्रतियोगिता     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811