मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
पीएम श्री शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दीवानगंज में ग्रीष्म कालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का समापन कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमे मुख्य अतिथियो द्वारा प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं को प्रमाण पत्र वितरित किए गए।
मुख्य प्रशिक्षक मनोज पवार ने बताया कि प्रति वर्ष अनुसार इस वर्ष 13 मई से 13 जून तक एक माह का प्रशिक्षण विद्यालय मै आयोजित किया गया, जिसमे 68 प्रतिभागियों ने सहभागिता की
प्रशिक्षण मै तीरंदाजी, रायफल शूटिंग, बॉलीबॉल, टेबल टेनिस, बेडमिंटन, भरत नाट्यम, आदि का प्रशिक्षण दिया गया।
संकुल प्राचार्य श्री टीडी मेश्राम द्वारा मुख्य प्रशिक्षक मनोज पवार एवम सहयोगी प्रशिक्षक श्रीमती राखी शर्मा की प्रशंसा कर उत्साह बढ़ाया गया।
इस अवसर पर अजेंद्र सिंह, एम एल अहिरवार, आशीष धिमारी, राजेश कुशवाह, कु प्रीति कहर, कु ममता पासी, श्रीमती इरम अख़्तर, श्रीमती दुर्गा लोधी सहित समस्त स्टॉफ उपस्थित रहा, एवम् सभी ने छात्र छात्राओं को उज्जवल भविष्य की शुभ कामनाएं दी।
MP TODAY NEWS मध्यप्रदेश का एक स्वतंत्र, निष्पक्ष और विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य पाठकों तक तेज़, सटीक और ज़िम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से हर महत्वपूर्ण खबर पहुँचाना है।
हम मानते हैं कि समाचार केवल जानकारी नहीं, बल्कि जनता की आवाज़ और लोकतंत्र की धड़कन हैं। इसलिए हम हर खबर को तथ्यों, साक्ष्यों और ज़मीनी हकीकत के आधार पर प्रस्तुत करते हैं।
हमारी खासियत:
तेज़ और ताज़ा खबरें – प्रदेश, देश और दुनिया से जुड़ी हर बड़ी सूचना तुरंत आपके पास।
विश्वसनीय स्रोत – खबरें अफवाहों पर नहीं, प्रामाणिक रिपोर्ट्स और जमीनी सच्चाई पर आधारित।
स्थानीय से वैश्विक तक – गाँव-कस्बों से लेकर अंतरराष्ट्रीय मुद्दों तक की कवरेज।
जनहित सर्वोपरि – जनता की समस्याओं, आवाज़ और अधिकारों को प्राथमिकता।
निष्पक्षता – किसी भी राजनीतिक, सामाजिक या व्यावसायिक दबाव से मुक्त पत्रकारिता।
हमारा लक्ष्य:
हमारा मक़सद है कि MPToday News केवल एक न्यूज़ पोर्टल न रहकर, पाठकों का भरोसेमंद साथी बने।
हम चाहते हैं कि पाठक हमें सिर्फ खबरों के लिए ही नहीं, बल्कि सच्चाई और निष्पक्षता के प्रतीक के रूप में याद करें।