Let’s travel together.

शिवपुरी में सघन जांच अभियान: रेत परिवहन में लगे वाहनों के लिए दस्तावेज अनिवार्य, वरना कार्रवाई

0 38

– नंबर प्लेट-रॉयल्टी नहीं तो जब्ती: कलेक्टर ने दिए अवैध उत्खनन पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

जिले में अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन पर रोक लगाने के लिए कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अर्पित वर्मा सख्त हो गए हैं। उनके निर्देश पर परिवहन, पुलिस, खनिज और जिला प्रशासन की संयुक्त टीम द्वारा संवेदनशील क्षेत्रों व चेक पोस्टों पर सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है।

जांच के दौरान सामने आया कि कुछ ट्रैक्टर एवं डम्पर बिना नंबर प्लेट, बिना वैध दस्तावेज और बिना अनुमति के रेत परिवहन कर नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं। इसे गंभीरता से लेते हुए परिवहन विभाग ने समस्त ट्रैक्टर-डम्पर स्वामियों व चालकों को सख्त निर्देश जारी किए हैं।

निर्देशों के अनुसार सभी वाहनों पर मानक अनुरूप स्पष्ट एवं वैध नंबर प्लेट लगाना अनिवार्य है। साथ ही संचालन के दौरान पंजीयन प्रमाण-पत्र, फिटनेस, बीमा, परमिट, प्रदूषण प्रमाण-पत्र, चालक का ड्राइविंग लाइसेंस रखना होगा। रेत परिवहन में लगे वाहनों के पास वैध रॉयल्टी और परिवहन अनुमति दस्तावेज होना भी जरूरी है।

कलेक्टर वर्मा ने चेतावनी दी है कि नियम विरुद्ध संचालन, बिना टैक्स, ओवरलोडिंग या अवैध उत्खनन-परिवहन करने वाले वाहनों पर मोटरयान अधिनियम और खनिज नियमों के तहत चालानी, जप्ती एवं दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। संयुक्त दल द्वारा कार्रवाई निरंतर जारी है।

कलेक्टर ने वाहन स्वामियों व चालकों से अपील की है कि शासन के नियमों का पालन करें और अवैध रेत परिवहन जैसी गतिविधियों में संलिप्त न हों, ताकि चेकिंग के दौरान असुविधा न हो।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

दानवीर दाऊ पोषण लाल चंद्रवंशी की भव्य स्मृति स्मारक का विधायक अनुज शर्मा ने किया लोकार्पण     |     अमित शाह आज रात भोपाल पहुंचेंगे, 3 अक्टूबर को 35 हजार से ज्यादा गोपालकों के सम्मेलन में होंगे शामिल     |     स्व. परसराम भारद्वाज जी की जयंती पर कांग्रेसजनों ने किया श्रद्धापूर्वक स्मरण     |     सबसे बड़े पत्रकार तो आदि तीर्थंकर ऋषभ देव थे जिन्होंने हर प्राणी का कल्याण किया     |     व्यावसायिक शिक्षा से रोजगार के अवसरों की राह समझने भोपाल पहुंचे पीएमश्री स्कूल सेमरा के विद्यार्थी     |     पितृ मोक्ष के लिए 4 अक्टूबर से सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा     |     पानी में डूबा अंबाडी-छपरई अंडरपास, तीन रेलवे पटरियां पार करने को मजबूर ग्रामीण; हादसे का खतरा बढ़ा     |     सूने मकान में चोरी करने घुसे आरोपी को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस के हवाले किया     |     युवती से धक्का-मुक्की का वीडियो वायरल, बरेली थाने का वीडियो भी सामने आया; पुलिस पर रिपोर्ट दर्ज नहीं करने के आरोप     |     वृद्धजन समाज की अमूल्य धरोहर, उनका सम्मान हमारी नैतिक जिम्मेदारी : डॉ. प्रभुराम चौधरी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811