Let’s travel together.

25 दिवसीय निशुल्क ब्यूटी एंड वेलनेस ट्रेनिंग का समापन

0 115

रोजगार कौशल से जुड़ रहीं ग्रामीण छात्राएं, सरपंच ने कहा– हुनर से आत्मनिर्भर बनेगी बेटियां

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन

सांची विकासखंड के ग्राम दीवानगंज में भवानी चौक स्थित राम जानकी मंदिर परिसर के पास आयोजित 25 दिवसीय निशुल्क ब्यूटी एंड वेलनेस प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में छात्राओं को रोजगारोन्मुखी कौशल की जानकारी दी गई।

प्रशिक्षण कार्यक्रम 1 मई से लेकर 25 मई तक चला। जिसमें पीएम श्री शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दीवानगंज की छात्राओं को ब्यूटी एंड वेलनेस से संबंधित व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। ट्रेनर पलक मालवीय एवं शिक्षिका निधि जैन द्वारा छात्राओं को त्वचा देखभाल, हेयर केयर, मेकअप, मैनीक्योर सहित विभिन्न सौंदर्य तकनीकों की जानकारी दी गई।

समापन समारोह में दीवानगंज सरपंच गिरजेश नायक ने छात्राओं से कहा कि आज के समय में कौशल आधारित शिक्षा बेहद जरूरी है और ब्यूटी एंड वेलनेस जैसे कोर्स ग्रामीण छात्राओं को आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

कार्यक्रम में बताया गया कि स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा कक्षा 9वीं से 12वीं तक ब्यूटी एंड वेलनेस को वोकेशनल कोर्स के रूप में संचालित किया जा रहा है। इसके माध्यम से छात्राओं को पढ़ाई के साथ-साथ रोजगार से जुड़ी व्यावसायिक शिक्षा भी दी जा रही है।

प्रशिक्षकों ने बताया कि सरकारी स्पॉन्सर्ड ब्यूटी पार्लर कोर्स के तहत छात्राओं को प्रोफेशनल ब्यूटी तकनीशियन बनने के लिए तैयार किया जाता है। इसमें त्वचा और बालों की देखभाल, मेकअप तकनीक, सौंदर्य सेवाएं और अन्य व्यावसायिक प्रशिक्षण शामिल हैं, जिससे भविष्य में रोजगार के अवसर बढ़ते हैं।

समारोह में बड़ी संख्या में छात्राएं, शिक्षकगण एवं ग्रामीण उपस्थित रहे। कार्यक्रम ने ग्रामीण क्षेत्र की बेटियों में आत्मविश्वास और स्वरोजगार की नई उम्मीद जगाई है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

देहरी खेड़ापति हनुमान मंदिर में आज मनाई जाएगी राधारानी जन्माष्टमी     |     रायसेन दरगाह शरीफ पर उर्स की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने की बैठक     |     प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर नगर परिषद, जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान     |     राधा अष्टमी पर श्रीजी मंदिर में गूंजेंगे राधा-कृष्ण के भजन, प्राकट्य महोत्सव पर भजन संध्या का आयोजन     |     मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत एसडीएम ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं,विभिन्न संस्थाओं का किया निरीक्षण     |     जिला पंचायत उपचुनाव, लक्ष्मण सिंह लोधी तीर कमान और पूजा चौकसे दो पत्ती चुनाव चिन्ह लेकर उतरे चुनाव मैदान में      |     मंडीदीप रेलवे लाइन पर अज्ञात व्यक्ति गंभीर रूप से घायल मिला, सिर में लगी चोट     |     वनमाली शिक्षक सम्मान 2026 में रायसेन जिले के शिक्षकों को किया सम्मानित     |     दीवानगंज में 10 लाख के जेवरात की चोरी का 24 घंटे में खुलासा, बेटी और उसके दोस्त गिरफ्तार     |     कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा ने स्वास्थ्य केंद्र मुड़िया खेड़ा का किया निरीक्षण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811