देवेन्द्र तिवारी सांची, रायसेन
नगर में भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा आयोजित की गई इस यात्रा में बडी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया इस रथयात्रा का नगर भर में भव्य स्वागत किया है रथयात्रा के समापन अवसर पर भंडारा कार्यक्रम आयोजित किया है ।
नगर के हनुमान मंदिर थाना परिसर से भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा का शुभारंभ किया गया भगवान जगन्नाथ की पूजा अर्चना कर रथयात्रा नगर के विभिन्न मार्ग में होते हुए अपने गंतव्य की ओर रवाना हुई इस शोभायात्रा का नगर में जगत जगह भव्य स्वागत किया गया तथा भगवान जगन्नाथ की पूजा अर्चना की गई इस रथयात्रा मे नगर सहित आसपास के ग्रामो से आये श्रद्धालुओं ने भाग लिया रथयात्रा मैं भारी संख्या में महिलाओं बच्चों पुरुषों ने भाग लिया तथा शोभायात्रा अपने गंतव्य तक पहुंची जहाँ भंडारा कार्यक्रम आयोजित किया गया था इसके बाद कार्यक्रम का समापन हुआ।