Let’s travel together.

शिवपुरी रेलवे स्टेशन का भव्य लोकार्पण, विधायक बोले- मोदी और सिंधिया के प्रयासों से मिला नया स्वरूप  

0 47

 अमृत भारत योजना के तहत 20 करोड़ की लागत से बना आधुनिक स्टेशन  

सिंधिया जी अपने क्षेत्र में लेकर आए दो अमृत स्टेशन: देवेंद्र जैन

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

‘अमृत भारत स्टेशन योजना’ के अंतर्गत आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित शिवपुरी रेलवे स्टेशन का 17 जुलाई को भव्य लोकार्पण हुआ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अपराह्न 3:40 बजे स्टेशन का वर्चुअल उद्घाटन किया। स्टेशन परिसर में दोपहर 2 बजे से सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, पुरस्कार वितरण और शॉर्ट फिल्म का प्रदर्शन किया गया।

समारोह को संबोधित करते हुए शिवपुरी विधायक देवेंद्र जैन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वैश्विक नेतृत्व की सराहना की। उन्होंने कहा कि हम सौभाग्यशाली हैं कि हमें नरेंद्र मोदी जी जैसा प्रधानमंत्री मिला है। देश की आजादी के बाद किसी प्रधानमंत्री को दुनिया के 50 से अधिक देशों ने सर्वोच्च सम्मान दिया है। आज पूरे विश्व को नेतृत्व देने की क्षमता केवल नरेंद्र मोदी जी में है।

रेलवे नेटवर्क के विस्तार का जिक्र करते हुए विधायक ने कहा कि आज भारतीय रेल दुर्गम पहाड़ियों और नालों को पार करते हुए चीन बॉर्डर तक पहुंच चुकी है। शिवपुरी की रेल का शुभारंभ ज्योतिरादित्य सिंधिया जी के पूज्य पिताजी ने करवाया था और आज उनके सुपुत्र व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के प्रयासों से शिवपुरी को लगभग 20 करोड़ रुपये की लागत से भव्य स्टेशन मिला है।

उन्होंने कहा कि देश की 543 लोकसभा सीटों में औसतन सात लोकसभा क्षेत्रों पर एक स्टेशन स्वीकृत हुआ है, लेकिन हमारे सांसद जी ने अपने संसदीय क्षेत्र के लिए दो-दो अमृत स्टेशन शिवपुरी और अशोकनगर दिलाए हैं। यह आधुनिक स्टेशन अब शिवपुरी में पर्यटन, व्यापार और क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था को नई गति देगा।

इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष जसवंत जाटव, जिला पंचायत अध्यक्ष नेहा यादव, नगर पालिका अध्यक्ष गायत्री शर्मा, कलेक्टर अर्पित वर्मा, जिला पंचायत सीईओ विजय राज, रेलवे अधिकारी अनुपम अवस्थी सहित बड़ी संख्या में नागरिक और यात्री उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

शनिवार को दीवानगंज में लगेगा जिला स्तरीय जन विश्वास कैंप, ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर होगा समाधान     |     15 दिनों से बारिश का इंतजार,खेतों में पड़ी दरारे     |     कच्चे मकान की दीवार भरभराकर गिरी, बाल-बाल बचे परिवार के लोग     |     बिजली बिल बकाया होने पर नल-जल योजनाओं के कनेक्शन कटने शुरू, एक दर्जन से ज्यादा पंचायतों में गहराया जल संकट     |     विधायक अनुज शर्मा के प्रयासों से धरसीवाँ को मिलीं बड़ी सौगात: पवनी और परसतराई में 2 नए धान उपार्जन केंद्र स्वीकृत     |     चौबीस घंटे बाद भी नहीं मिला अनुज निषाद     |     ग्राम पंचायत अकोली में हरेली बर्ड फेस्टिवल का आयोजन     |     अधिग्रहित नहीं होगी पिरदा गांव की जमीन विधायक अनुज शर्मा की पहल पर आवास मंत्री ओपी चौधरी का आश्वासन     |     ऊंचाई पर पहुंचना कठिन नहीं, ऊंचाई पर बने रहना चुनौतीपूर्ण – उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल      |     -व्यक्तित्व एवं कृतित्व से उत्कृष्ट शिक्षक का समाज में महान स्थान     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811