Let’s travel together.

पानी को लेकर गांव में फूटा गुस्सा, खाली बर्तन लेकर पंचायत पहुंचीं महिलाएं

0 11

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन 

सांची विकासखंड के अंतर्गत आने वाले ग्राम अंबाडी में पेयजल समस्या को लेकर  ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। गांव की महिलाएं खाली बर्तन लेकर ग्राम पंचायत भवन पहुंचीं और जमकर विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि गांव में कई दिनों से पानी की गंभीर समस्या बनी हुई है, लेकिन शिकायतों के बावजूद कोई स्थायी समाधान नहीं किया जा रहा।

ग्रामीणों का कहना है कि गांव में रात के समय नल चालू किए जाते हैं, जिसके कारण लोगों को पूरी रात जागकर पानी भरना पड़ता है। इससे दूसरे दिन के जरूरी कामकाज भी प्रभावित हो रहे हैं। महिलाओं ने बताया कि जो पानी सप्लाई हो रहा है वह भी गंदा और दूषित है, जिससे बीमारी फैलने का खतरा बना हुआ है।

ग्रामीणों ने पंचायत पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि यह एक-दो दिन की नहीं बल्कि वर्षों पुरानी समस्या है। गांववासी लंबे समय से साफ और नियमित पेयजल की मांग कर रहे हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस व्यवस्था नहीं हो सकी है।

वहीं सरपंच कुंती रमेश कुमार अहिरवार ने बताया कि कुछ दिन पहले अंबाडी मेन रोड पर अंडरग्राउंड नाली का निर्माण कराया गया था। आशंका है कि किसी ग्रामीण के घर का नल लीकेज होने के कारण गंदा पानी सप्लाई लाइन में पहुंच रहा है। उन्होंने कहा कि पंचायत द्वारा लीकेज खोजने का प्रयास किया गया, लेकिन अभी तक समस्या का सही कारण पता नहीं चल पाया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

ईओडब्ल्यू की कार्रवाई पर उठे सवाल! ईमानदार रेंजर को फंसाने का आरोप     |     वन माफिया द्वारा रेंजर अहिरवार को षड्यंत्रपूर्वक फंसाने के विरोध में संयुक्त कर्मचारी संघ का विरोध प्रदर्शन      |     पुलिस अधीक्षक को जैन समाज ने ज्ञापन दिया      |     राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि     |     कैलारस शुगर मिल पुनः प्रारंभ करने की मांग को लेकर किसान संघ ने श्री पवैया से की भेंट     |      दस से पंद्रह घंटे तक गुल हो रही बिजली पानी की आपूर्ति भी हो रही प्रभावित     |     आखिर इंसानी जान की कीमत आवारा कुत्ते की जान से ज्यादा है….अजय बोकिल      |     नरवाई की आग ने निगला 50 साल पुराना पेड़, कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा     |     20 महीने बाद भी अधूरी पड़ी 62 लाख की ग्रेवल रोड, बारिश से पहले फूटा ग्रामीणों का गुस्सा     |     पानी को लेकर गांव में फूटा गुस्सा, खाली बर्तन लेकर पंचायत पहुंचीं महिलाएं     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811