सत्यवन गोस्वामी सुल्तानगंज रायसेन
रायसेन जिले के बेगमगंज में ईओडब्ल्यू की कार्रवाई अब सवालों के घेरे में आ गई है। अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद और राष्ट्रीय बजरंग दल ने रेंजर अरविंद अहिरवार को कथित झूठे रिश्वत प्रकरण में फंसाए जाने का आरोप लगाते हुए राज्यपाल के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा है।
संगठन का आरोप है कि रेंजर अरविंद अहिरवार ने क्षेत्र में वन माफियाओं और अवैध सागौन तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की थी। लाखों रुपए की अवैध लकड़ी और तस्करी में इस्तेमाल वाहनों की जब्ती के बाद से ही माफिया उनसे रंजिश रखने लगे थे।
ज्ञापन में दावा किया गया है कि जिन लोगों की शिकायत पर ईओडब्ल्यू ने कार्रवाई की, उन्हीं पर पहले वन विभाग की कार्रवाई हो चुकी थी। संगठन ने आरोप लगाया कि रेंजर को सुनियोजित तरीके से फंसाया गया और पूरी कार्रवाई संदेह के घेरे में है।
“ईमानदार अधिकारी को माफियाओं की साजिश के तहत फंसाया गया है, निष्पक्ष जांच हो।” विभाग मंत्री संजय खरे के कहा कि संगठन ने पूरे मामले की न्यायिक जांच और ईओडब्ल्यू की भूमिका की स्वतंत्र एजेंसी से जांच कराने की मांग की है। अब देखना होगा कि शासन-प्रशासन इस गंभीर आरोप पर क्या कदम उठाता है।