Let’s travel together.

राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि

0 114

सैयद मसूद अली पटेल गैरतगंज रायसेन

ज़िले के गैरतगंज ब्लॉक कांग्रेस कमेटी गैरतगंज के तत्वावधान में देश के पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में कांग्रेस परिवार के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने राजीव गांधी के चित्र पर सूत की माला एवं पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। सभा के दौरान ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष संजीव राय ने राजीव गांधी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने आधुनिक भारत की मजबूत नींव रखी और देश को तकनीकी एवं संचार क्रांति की दिशा में आगे बढ़ाया। उनके नेतृत्व में युवाओं को 18 वर्ष की आयु में मतदान का अधिकार मिला तथा पंचायती राज व्यवस्था को सशक्त बनाने का कार्य किया गया, जिससे गांव स्तर तक लोकतंत्र मजबूत हुआ। अन्य वक्ताओं ने कहा कि राजीव गांधी का दूरदर्शी नेतृत्व, सरल व्यक्तित्व एवं देश सेवा के प्रति समर्पण आज भी युवाओं और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत है। उनके विचार और बलिदान को देश हमेशा याद रखेगा।

इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष संजीव राय, शाहिद अंसारी, राजदीप जैन, खेमचंद चौरसिया, नेमीचंद सतोरिया, मोहन जाटव, मेवाराम कुशवाहा, शाहिद खान सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

धरसींवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एक सप्ताह में 57 असामाजिक तत्व जेल भेजे     |     तृष्णा को सीमित करें, परिग्रह का बोझ घटाएं : मुनि श्री चंद्र सागर     |     विनय उपाध्याय को मिलेगा ‘राजुरकर राज सम्मान 2026’, 27 सितंबर को भोपाल में होगा सम्मान     |     संपादकीय :: UPI पर MDR: भुगतान की आजादी की कीमत कौन चुकाएगा?     |     सेवा भारती के सहरिया बालक छात्रावास में गणेश उत्सव, पूर्व विधायक प्रहलाद भारती ने की आरती     |     महाराजा शंकर शाह एवं कुंवर रघुनाथ शाह के बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि     |     जन विश्वास अभियान के तहत दीवानगंज बी-पैक्स का निरीक्षण, किसानों से सीधे लिया फीडबैक     |     जनहित के मुद्दों पर कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा से रानी सौरभ जैन ने की चर्चा     |     सांची में श्री शीतलनाथ दिगंबर जैन मंदिर में पर्युषण पर्व की धूम     |     सांची ओवरब्रिज में जगह-जगह गड्ढे, बारिश का पानी भी भराया     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811