Let’s travel together.

कुरूद सिलयारी में आयोजित सुशासन तिहार में उमड़ा जन सैलाब

0 135

विधायक अनुज शर्मा ने बांटी खुशियों की चाबी

    सुरेंद्र जैन धरसीवां

अविभाजित मध्यप्रदेश में तत्कालीन मुख्यमंत्री सुंदरलाल पटवा सरकार द्वारा शुरू आपकी सरकार आपके द्वार की तर्ज पर छत्तीसगढ़ में विष्णुदेव सरकार द्वारा शुरू सुशासन तिहार का भव्य आयोजन बुधवार को कुरूद सिलयारी में हुआ जिसमें क्षेत्रीय विधायक अनुज शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे ओर उन्होंने ग्रामीणों को खुशियों की चाबी भी प्रदान की।

विधायक अनुज शर्मा ने केसीसी और आयुष्मान कार्ड प्रदान करते हुए साय सरकार के सुशासन संकल्प को दोहराय विधायक ने कहा कि सुशासन, सेवा और विकास के संकल्प के साथ सरकार काम कर रही है विष्णु देव साय सरकार के मार्गदर्शन में राज्य में सुशासन तिहार-2026 का आयोजन किया जा रहा है जिसमे 01 मई से 10 जून तक समाधान शिविरो का आयोजन प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर किया जा रहा है जहाँ जनप्रतिनिधियों द्वारा जनता से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं का समाधान करने के साथ ही छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार द्वारा संचालित योजनाओं के लाभार्थियों को प्रशस्ति पत्र एवं योजनाओं का लाभ त्वरित रूप से पहुँचाया जाएगा| यह अभियान शासन की पारदर्शिता, जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान को सुनिश्चित करेगा। इसी कड़ी में आज ग्राम कुरूद (सिलयारी) में सुशासन तिहार अंतर्गत समाधान शिविर का आयोजन किया गया l जिसमें विधायक अनुज शर्मा ने जनता से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं से अवगत हुए और उपस्थित अधिकारियो को तत्काल उनके निराकरण करने के लिए दिशा-निर्देश दिए।

इस दौरान विधायक अनुज शर्मा ने शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के तहत लाभार्थियों से मुलाकात कर उनके अनुभवों और उन योजनाओं से उनके जीवन में आए सकारात्मक परिवर्तन के बारे में जाना तथा शासकीय योजनाओं के लाभार्थियों को प्रशस्ति पत्र, किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड, आयुष्मान कार्ड, गैस सिलेंडर, ड्राइविंग लाइसेंस, आयुर्वेदिक दवाईयां, कृषि बीज, आवास योजना तहत खुशियों की चाबी एवं महिलाओं को पोषण आहार और योजनाओं के तहत मिलने वाली सामग्रियों का वितरण कर विभागीय व स्वसहायता समूहों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का अवलोकन किया।

इस अवसर पर विधायक अनुज शर्मा ने कहा कि छत्तीसगढ़ के यशस्वी मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी के नेतृत्व में सुशासन सरकार जनता की समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध है। सुशासन तिहार 2026 के माध्यम से प्रशासन अब सीधे जनता के द्वार पहुंचकर उनकी समस्याओं को सुनने, उसका निराकरण करने तथा शासकीय योजनाओं का लाभ पंक्ति में खड़े अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने के लिए पूर्ण पारदर्शिता व जवाबदेही के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर रही है। यह आयोजन प्रशासन और जनता के बीच सीधे संवाद का एक अहम मंच है, जिससे विकास कार्यों में गति और योजनाओं का लाभ समाज के हर वर्ग तक पहुंच रहा है।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय  के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार लगातार सुशासन की स्थापना की दिशा में काम कर रही है। इस तिहार के माध्यम से सभी स्तरों पर जनता की समस्याओं का समाधान समयबद्ध तरीके से करते हुए शासन की योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जा रहा है। भाजपा सरकार का मूल उद्देश्य अंतिम व्यक्ति तक शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार सुशासन सेवा और विकास के संकल्प के साथ कार्य कर रही है तथा समाधान शिविर इसी सोच का सशक्त माध्यम बन रहे हैं। आज के शिविर में कुल 1109 आवेदन प्राप्त हुए है जिसमे से 129 आवेदनों का तत्काल निराकरण किया गया है। इसके साथ ही 30 आर.टी .ओ., 32 आधार कार्ड, 10 श्रम कार्ड, 10 राशन कार्ड एवं 10 पेंशन स्वीकृति सहित लगभग 150 हितग्राहियों को सामग्री और प्रमाण पत्र वितरण किया गया।

कार्यक्रम के दौरान विधायक अनुज शर्मा, जिला पंचायत रायपुर अध्यक्ष नवीन अग्रवाल , उपाध्यक्ष संदीप यदु, सभापति सविता चंद्राकर, सरोज चंद्रवंशी, जनपद पंचायत अध्यक्ष शकुंतला ढीलेंद्र सेन, दिनेश खूंटे,जिला पंचायत रायपुर सीईओ कुमार विश्वरंजन, एसडीएम नंद कुमार चौबे, जनपद सीईओ आशीष केशरवानी, तहसीलदार बाबूलाल कुर्रे सरपंच रूखमणि साहू , प्रीति भरत सोनी सहित सभी विभाग के वरिष्ठ अधिकारी, कर्मचारी , लाभार्थी एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

भाजपा की वृहद जिला कार्यसमिति बैठक में गूंजा राष्ट्रहित का संकल्प     |     बेगमगंज के भुरेरू गांव में खूनी संघर्ष: आपसी विवाद में जमकर चले लाठी-डंडे और धारदार हथियार, 8 घायल     |     परमाणु विनाश से बचने के लिए मानवता को बदलनी होगी अपनी दिशा : मुनि श्री चंद्र सागर     |     ब्रिक्स (BRICS) देशों के संस्कृति मंत्रियों का सांची दौरा संपन्न; भारत की 2000 वर्ष पुरानी बौद्ध विरासत से हुए रूबरू     |     ब्रिक्स देशों से आए प्रतिनिधियों एवं अन्य डेलिगेट्स भारत की समृद्ध बौद्ध विरासत और स्थापत्य कला का किया अवलोकन     |     मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव आज रविवार को चार नई हवाई सेवाओं का करेंगे शुभारंभ     |     उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने पॉलिटेक्निक कालेज में दो छात्रावास का किया भूमिपूजन      |     खस्ताहाल सड़क को लेकर क्रांति सेना आक्रोशित,शीघ्र मरम्मत की मांग     |     पूर्वजों की धरोहर बचाइए, भविष्य सुरक्षित बनाइए: -मुनि श्री प्रमाण सागर     |     ईदगाह में अदा की नमाज-ए-इस्तिस्का; रहमत की बारिश के लिए मांगी दुआ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811