मनोज बैरागी सरदारपुर धार
इन्दौर गोधरा रेल परियोजना के अन्तर्गत धार से राजगढ के बीच ग्राम उंडेली दसाई को क्रांस करके गुजरने वाली रेल लाईन पर दसाई के लोगो ने रेलवे स्टेषन बनाने की मांग को लेकर शहीद चन्द्रशेखर आजाद विकास समिति एंव ग्रामीणो ने एक ज्ञापन श्रीमति सावित्री ठाकुर महिला एंव विकास मंत्री भारत सरकार को दिया ।
समिति ने बताया कि उंडेली मार्ग को क्रांस करके गुजरने वाले स्थान से दसाई की दुरी मात्र 12 किलोमीटर दुर है। दसाई के आसपास 60-70 गांव है जिनका आना-जाना दसाई में लगा रहता है वही स्वास्थ्य के साथ-साथ पडाई सुविधओ के अलावा व्यापार की सुविधा के लिये क्षेत्र के लोग दसाई आते हैं यदी उंडेली मार्ग में रेलवे स्टेशन बनता है तो कई लोगो को इसका लाभ मिलेगा । ज्ञापन देने में वरिष्ठ नेता नारायण मुकाति ,नरेन्द्र पंवार, सुरेश पाटीदार,राजेश पाटीदार,कैलाष पाटीदार सहित अनेक लोग उपस्थित थे।