Let’s travel together.

साँची विधान सभा क्षेत्र की 46 नवीन सड़कों के लिए मिली 102करोड़ से अधिक की सौगात-डॉ प्रभु राम चौधरी

0 31

 – 102 करोड़ की लागत से पीएम ग्रामीण सड़क योजना के तहत केंद्र से स्वीकृत हुईं 46 नई सड़कें

-ई रिक्शा में बैठकर पत्रकार वार्ता में पहुंचे विधायक डॉक्टर चौधरी

सी एल गौर रायसेन

साँची विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्रामीण अंचलों में कनेक्टिविटी को मजबूत करने और विकास को नई गति प्रदान करने के लिए केंद्र सरकार ने 102 करोड़ 35 लाख रुपये की बड़ी सौगात सांची विधानसभा क्षेत्र के लिए दी गई है, इस भारी-भरकम बजट से क्षेत्र में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत अब 46 नई सड़कों का निर्माण किया जाएगा, बतादे कि कई गांव के साथ मंजरे टोलो को भी जोड़ा गया है जहां सड़कों की जरूरत थी और जनता के लोग लंबे समय से सड़क की मांग करते आ रहे थे ऐसे कई गावों मंजरा टोलो को योजना में शामिल किया किया गया है। उक्त आशय की जानकारी मंगलवार को रायसेन में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष एवं साँची विधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए दी। ई रिक्शा में बैठकर पत्रकार वार्ता में  विधायक डॉक्टर चौधरी पहुंचे थे।

विधायक डॉ. चौधरी ने बताया कि लगभग 120 किलोमीटर कुल लंबाई वाली इन ग्रामीण सड़कों के बनने के बाद क्षेत्र की 24 हजार से अधिक की आबादी को सड़कों का सीधा लाभ मिलेगा जिससे आवागमन बेहद सुगम और सुरक्षित हो सकेगा।

विधायक डॉ. चौधरी ने क्षेत्र की जनता की ओर से इस अभूतपूर्व विकास कार्य की सौगात के लिए क्षेत्र के लोकप्रिय सांसद एवं केंद्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान के विशेष प्रयासों, दूरदर्शिता और सहृदयता का में हृदय से आभार व्यक्त करता हूं, इन सड़कों के निर्माण से क्षेत्र के आर्थिक और सामाजिक विकास के नए मार्ग खुलेंगे। सांची विधानसभा क्षेत्र को विकास की दिशा में मिली बड़ी सौगात पर विधायक डॉक्टर प्रभु राम चौधरी ने मीडिया कर्मियों से बात करते हुए कहा कि यह सौगात हमारे क्षेत्र के लोकप्रिय सांसद एवं केंद्रीय कृषि तथा ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव, भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा सभी का सराहनीय सहयोग रहा है। आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान सांची विधायक डॉ प्रभु राम चौधरी के साथ अध्यक्ष जिला पंचायत यशवंत सिंह मीणा सांची जनपद पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती अर्चना पोरते एवं भाजपा मीडिया प्रभारी सी एल गौर मौजूद रहे।

ई रिक्शा में बैठकर पत्रकार वार्ता में पहुंचे विधायक डॉक्टर चौधरी

सांची विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को मिली बड़ी मंजूरी के बाद जानकारी देने के लिए आयोजित प्रवेश वार्ता में सांची विधायक डॉक्टर प्रभु राम चौधरी डीजल पेट्रोल की बचत करने के उद्देश्य एवं प्रधानमंत्री मोदी जी की अपील का अनुसरण करते हुए ई-रिक्शा में बैठकर पत्रकार वार्ता स्थल तक पहुंचे इतना ही नहीं डॉक्टर चौधरी ने रिक्शा चालक को कराया भी दिया इस मौके पर उन्होंने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि हमारे देश के सब प्रधानमंत्री मोदी जी ने दल पेट्रोल की बचत करने के लिए जो जनहित में अपील की है उसका पालन कर रहे हैं उन्होंने कहा कि सभी लोगों को रियल पेट्रोल की बचत करने के लिए काम खर्चों में ही अपना काम चलाना चाहिए। पत्रकार वार्ता के बाद विधायक डॉक्टर चौधरी अध्यक्ष जिला पंचायत यशवंत सिंह मीणा के कार्यालय भी ई-रिक्शा से ही पहुंचे और उन्हें जन्मदिन की अपनी ओर से शुभकामनाएं दी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

अधिक मास की शुरुआत के साथ विवाह सहित सभी मांगलिक कार्यों पर 35 दिन का विराम      |     कुरूद सिलयारी में समाधान शिविर 20 मई को, विधायक अनुज शर्मा होंगे सामिल     |     अंतिम चरण में पहुंची हलाली समूह जलप्रदाय योजना     |     भोपाल-विदिशा हाईवे पर फिर बड़ा हादसा ,चलते 407 वाहन के निकले दोनों पहिए     |     बेगमगंज जलावर्धन योजना में खोदी गई सड़क की नहीं हुई मरम्मत,पार्षदों ने भरे गड्ढे     |     खरीफ फसल तैयारी के लिए किसानों को किया प्रशिक्षित     |     शिवपुरी में 25 मई से 7 दिवसीय नि:शुल्क कृत्रिम अंग शिविर, दिव्यांगजनों को मिलेंगे हाथ-पैर व कैलीपर     |     21 कुंडीय रुद्र महायज्ञ 22 मई से: निकलेगी कलश यात्रा, हनुमंत कथा व दिव्य दरबार का होगा आयोजन     |     ई रिक्शा में बैठकर पत्रकार वार्ता में पहुंचे विधायक डॉक्टर चौधरी     |     साँची विधान सभा क्षेत्र की 46 नवीन सड़कों के लिए मिली 102करोड़ से अधिक की सौगात-डॉ प्रभु राम चौधरी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811