Let’s travel together.

कुपोषण की समाप्ति और जागरूकता का संकल्प

0 86

भोपाल । मध्यप्रदेश में कुपोषण को नियंत्रित करने और बेहतर स्वास्थ्य के लिए रोजगार बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कार्य करने का संकल्प लिया गया है । यह संकल्प बाबूलाल गौर शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय भेल एवं इंडियन एसोसिएशन फॉर पैरेंटरल एंड एनटरल न्यूट्रीशन के बीच हाल ही में संपन्न एमओयू में लिया गया ।

महाविद्यालय की क्लिनिकल न्यूट्रीशन विभाग की विभागाध्यक्ष डॉक्टर मीता बादल ने एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि आईएपीईएन देश की जानी मानी गैर लाभकारी संस्था है। यह संस्था देश भर में कुपोषण समाप्त करने और समाज में इसके प्रति जागरूकता बढ़ाने की दिशा में काम करती है ।इसमें सरकारी और ग़ैर सरकारी शिक्षण संस्थाएं भी सहयोग करती हैं ।इसी कड़ी में बाबूलाल गौर महाविद्यालय के छात्रों को भी खास प्रशिक्षण दिया जाएगा ।

आईएपीइएन इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री शिव शंकर ने इस अवसर पर आयोजित समारोह में अपने पूरे सहयोग का वादा किया।प्राचार्य डॉक्टर संजय जैन ने कहा कि कुपोषण की समाप्ति की दिशा में दो शिखर संस्थाओं के बीच यह समझौता महत्वपूर्ण होगा। दरअसल पोषण प्रत्येक व्यक्ति की जिम्मेदारी है ।खासतौर पर बच्चों के खानपान और उसकी देखभाल का महत्व समाज को समझाना अत्यंत आवश्यक है। इस एमओयू का एक उद्देश्य उत्कृष्टता, अनुसंधान, प्रशिक्षण क्षमता एवं व्यावसायिक विकास को प्रोत्साहित करना भी है। इससे रोजगार की संभावनाएं भी मजबूत होंगीं।

आइएपीईएन की मध्यप्रदेश चैप्टर की अध्यक्ष पोषण विशेषज्ञ डॉ. रत्ना मुले ,सचिव श्रीमती अन्नपूर्णा भटनागर , उपाध्यक्ष श्रीमती रश्मि श्रीवास्तव,सुश्री दीप्ति श्रीवास्तव,कोषाध्यक्ष,सुश्री इस्मत अख्तर, कार्यकारी सदस्य तथा महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर संजय जैन और क्लिनिकल न्यूट्रीशन विभाग की विभागाध्यक्ष डॉक्टर मीता बादल उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सड़क पर संग्राम: ‘रोड नहीं तो वोट नहीं’ पर अड़े ग्रामीण, SDM-तहसीलदार की समझाइश के बाद शुरू हुई वोटिंग     |     एआइ उपयोग से पर्यटकों की यात्रा सुगम- ललित गौड़      |     सितंबर में ही खिले कांस के फूल, बारिश की विदाई का दे रहे संकेत     |     श्राद्ध कार्यक्रम में मां की स्मृति में रोपा पौधा, दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश     |     चिटफंड कंपनी के नाम पर लाखों रुपये हड़पने वाला शातिर ठग चढ़ा पुलिस के हत्थे     |     शिक्षक संघ ने मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन, वरिष्ठता, पदोन्नति और ई-अटेंडेंस की विसंगतियां दूर करने की मांग      |     पंचायत भवन में चोरी, वाई-फाई कैमरा और दो सोलर प्लेट ले गए चोर     |     जंगल में बाघों और गांवों में इंसानों की मौत—क्या यह एक ही संकट की दो तस्वीरें हैं?- दीपक कांकर      |     पंचायत उपनिर्वाचन अंतर्गत जिला पंचायत सदस्य वार्ड क्र-3 मेहगांव सीट पर सबसे कम तथा ग्राम पंचायत कन्हवार में सरपंच पद के लिए हुआ सबसे ज्यादा मतदान     |     मध्यप्रदेश पुलिस के 100 अधिकारियों-कर्मचारियों को डीजी प्रशस्ति पत्र एवं डिस्क     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811