Let’s travel together.

भाजपा कार्यकर्ताओ ने पौधरोपण कर मनाई डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि

0 70

 

रामभरोस विश्वकर्मा, मंडीदीप रायसेन

नगर में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने सभी बूथों पर जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के पुण्यतिथि के अवसर पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। भारतीय जनता पार्टी के के पदाधिकारियो ने डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण कर पौधरोपण किया।

इसके बाद अपने बूथ पर केंद्र सरकार और प्रदेश सरकार की उपलब्धियों के बारे में जानकारी दी। इस दौरान वक्ताओं ने कहा डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी मानवता के उपासक और सिद्धांतवादी थे। मानव मात्र की सेवा को ही वह ईश्वर की सच्ची पूजा मानते थे, हमें उनके पद चिन्हों पर चलते हुए समाज की सेवा करना है। डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जीवन पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के सपनों को साकार करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कश्मीर से 370 एवं 35ए धारा हटा कर उनके सपनों को पूरा किया है। मंडल महामंत्री अमित जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम के दौरान भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष राजेंद्र अग्रवाल, जिला उपाध्यक्ष अरविंद जैन, जीवन सिंह पाल ,जिला मंत्री प्रेम शंकर साहू, पूजा मिश्रा ,मंडल अध्यक्ष पवन श्रीवास्तव, कार्यक्रम संयोजक विनोद जैन ,अमर सिंह पाल, जयपाल राजपूत कहां की कि आज हम यहां मिलकर भारतीय जनता पार्टी के पुरोधा पुरुष पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस कार्यक्रम मना रहे हैं। उन्होंने हमारे देश के लिए बहुत कुछ किया है।

भारतीय जनता पार्टी आज (23 जून) को पूरे विश्व में बड़े दल के रूप में उभरी है। यह पंडित स्वर्गीय मुखर्जी की देन है। उन्होंने कश्मीर के लिए अपने प्राण भी न्योछावर कर दिए। जो कि कश्मीर राज्य हमारे देश का अभिन्न राज है। उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और भारतीय जनता पार्टी की सेवा करते हुए देश के लिए अपने प्राणों का बलिदान कर दिया।पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी बहुत ही विद्यमान और बहुत बड़े विचारक थे। उन्होंने कड़ी मेहनत के साथ संघर्ष करते हुए भाजपा पार्टी को आगे बढ़ाने का काम किया है। जिसकी वजह पार्टी आज इस स्थिति में है और देश ही नहीं बल्कि पूरे विश्व की सबसे बड़ी पार्टी भाजपा ही है ! इस दौरान मुख्य रूप से पिछड़ा वर्ग मोर्चा के मंडल अध्यक्ष सुनील पाल, वार्ड क्रमांक 4 के पार्षद शुभम राजपूत, रामा गुर्जर, जगदीश मांझी, सहित अन्य लोग मौजूद रहे!

Leave A Reply

Your email address will not be published.

आचार्य श्री समय सागर महाराज से लिया सागर समाज ने आशीर्वाद     |     चाकू की नोक पर श्रमिक से लूटपाट,हिस्ट्रीशीटर सहित तीन गिरफ्तार     |     शराब परिवहन करते वाईक सहित दो गिरफ्तार     |     राजनीतिक ताकत बन रहे युवा किसी का सियासी टूल न बन जाएं.. अजय बोकिल      |     नवनियुक्त एल्डरमैन ने भोपाल पहुंचकर किया मंत्री का आभार व्यक्त,मंत्री ने सभी एल्डरमैन का स्वागत कर दी बधाई     |     गुरुकुल महिला महाविद्यालय का ‘दीक्षारंभ समारोह     |     छत्तीसगढ़ में औषधीय खेती की बड़ी क्रांति,वन मंत्री और विधायक ने 228 हितग्राहियों को बांटे एक करोड़ से अधिक के अग्रिम चेक     |     श्मशान घाट न होने से बरसते पानी में अंतिम संस्कार के लिए मजबूर ग्रामीण     |     यात्री बसों में भारी किराया वृद्धि के विरोध में जेनजी सड़कों पर, रैली निकालकर एसडीएम को दिया ज्ञापन     |     खिलाड़ियों और छात्रों ने खेल मैदान को लेकर दिया ज्ञापन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811