एकांतवास में 15 दिनों तक रहने के बाद भगवान गुरुवार की शाम में नेत्रदान के बाद भक्तों को दर्शन देंगे। इसके साथ ही ऐतिहासिक रथ यात्रा की तैयारी शुरू हो जाएगी। जगन्नाथपुर में श्री जगन्नाथ मंदिर के गर्भगृह से बाहर आने के बाद भगवान का नेत्रदान अनुष्ठान होगा। यह अनुष्ठान दिन के साढ़े चार बजे से आरंभ होगा। पांच बजे से श्रद्धालुओं के लिए दर्शन सुलभ होगा। आरती के बाद भगवान जगन्नाथ, बलराम एवं सुभद्रा शयन करेंगे। श्री जगन्नाथ स्वामी 14 जून को स्नान एवं स्पर्श दर्शन के बाद एकांतवास के लिए गर्भगृह चले गए थे। इस दौरान कलाकारों ने विग्रहों का शृंगार किया था।
नेत्रदान के दूसरे दिन एक जुलाई को रथ यात्रा की तैयारी मंदिर समिति की ओर से पूरी कर ली गयी है। रथ यात्रा के लिए रथों के रंग-रोगन का काम पूरा हो गया है। कलाकारों ने रथ की साज-सज्जा और शृंगार कार्य आरंभ कर दिया है। जगत नियंता भगवान श्री जगन्नाथ, बहन सुभद्रा और भाई बलराम दोपहर में रथारूढ़ होंगे। इससे पूर्व सुबह चार बजे महाआरती होगी। सुबह पांच बजे से पूजन और दर्शन का क्रम शुरू होगा। दोपहर में लक्ष्यार्चना के बाद विग्रहों को रथारूढ़ किया जाएगा। इसके बाद ऐतिहासिक पारंपरिक रथ यात्रा आरंभ होगी। श्रद्धालु रथ को खींचकर मौसीबाड़ी ले जाएंगे। जहां भगवान नौ दिनों तक विश्राम करेंगे। नौ दिन के बाद घूरती रथ मेला होगा। विग्रहों को मौसी बाडी से रथ से मंदिर तक लाया जाएगा। इन नौ दिनों तक मंदिर परिसर में मेला लगेगा।
MP TODAY NEWS मध्यप्रदेश का एक स्वतंत्र, निष्पक्ष और विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य पाठकों तक तेज़, सटीक और ज़िम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से हर महत्वपूर्ण खबर पहुँचाना है।
हम मानते हैं कि समाचार केवल जानकारी नहीं, बल्कि जनता की आवाज़ और लोकतंत्र की धड़कन हैं। इसलिए हम हर खबर को तथ्यों, साक्ष्यों और ज़मीनी हकीकत के आधार पर प्रस्तुत करते हैं।
हमारी खासियत:
तेज़ और ताज़ा खबरें – प्रदेश, देश और दुनिया से जुड़ी हर बड़ी सूचना तुरंत आपके पास।
विश्वसनीय स्रोत – खबरें अफवाहों पर नहीं, प्रामाणिक रिपोर्ट्स और जमीनी सच्चाई पर आधारित।
स्थानीय से वैश्विक तक – गाँव-कस्बों से लेकर अंतरराष्ट्रीय मुद्दों तक की कवरेज।
जनहित सर्वोपरि – जनता की समस्याओं, आवाज़ और अधिकारों को प्राथमिकता।
निष्पक्षता – किसी भी राजनीतिक, सामाजिक या व्यावसायिक दबाव से मुक्त पत्रकारिता।
हमारा लक्ष्य:
हमारा मक़सद है कि MPToday News केवल एक न्यूज़ पोर्टल न रहकर, पाठकों का भरोसेमंद साथी बने।
हम चाहते हैं कि पाठक हमें सिर्फ खबरों के लिए ही नहीं, बल्कि सच्चाई और निष्पक्षता के प्रतीक के रूप में याद करें।
Prev Post
Next Post