Let’s travel together.

लायंस क्लब ने कराया दिव्यांग जोड़े का विवाह

0 80

‌ विदिशा। लायंस क्लव के सहयोग से  मूक बधिर सौं .कां. अंजलि अहिरवार विदिशा एवं दिव्यांग चिरंजीवी दिनेश अहिरवार मुखर्जी नगर विदिशा का विवाह संस्कार कराया।परिजन धन अभाव के कारण परेशान थे। अपने बच्चों का विवाह संस्कार नहीं कर पा रहे थे। ‌  लायंस क्लब  गायत्री परिवार के सहयोग से सामाजिक न्याय विभाग विदिशा से संपर्क कर होने वाले खर्च की राशि की व्यवस्था कराई। विवाह मे शहर के गणमान्य व्यक्तियों को भी आमंत्रित किया गया। जिसमें उन्होंने उपस्थित होकर विभिन्न प्रकार की उपहार एवं आशीर्वाद प्रदान किया। उपहार में किसी ने वस्त्र दूल्हा दुल्हन को प्रदान किया, तो किसी ने बर्तन से, सोने चांदी के आभूषणों से पांव पखारे। लोगों ने किचन में काम आने वाले उपकरण भी उपहार में दिए। ‌ इस प्रकार अंजलि एवं दिनेश का विवाह संस्कार बहुत ही धूमधाम के साथ गायत्री शक्तिपीठ राजीव नगर विदिशा में संपन्न हुआ। जिसमें शहर की कई संस्थाएं, व्यापारी वर्ग, राजनेता, समाजसेवी आदि सम्मिलित हुए। लायंस क्लब विदिशा से अध्यक्ष लायन अरुण कुमार सोनी, पूर्व अध्यक्ष लायन डॉक्टर रवि साहू एवं लायन प्राचार्य श्रीमती जयंती सोनी का कार्यक्रम में विशेष योगदान रहा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

खेत में मिला बाघिन का शव, करंट लगने की आशंका     |     उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने विजेता विद्यार्थियों को किया सम्मानित     |      हाईवे-18 का रेलवे ओवरब्रिज:13 साल में जर्जर हुआ करीब एक किमी लंबा पुल     |     महालक्ष्मी व्रत को लेकर तैयारियां तेज, घर-घर बन रहे मिट्टी के हाथी     |      स्कूल में बच्चों और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर जागरूकता कार्यक्रम     |     रायपुर में अ. भा. दिगंबर जैन युवक युवती परिचय सम्मेलन 29को     |     आंगनबाड़ी मिलन समारोह ग्राम सांकरा में धूमधाम से संपन्न     |     सेवा संकल्प अभियान में छात्रों का चित्रकला एवं भाषण का उत्कृष्ट प्रदर्शन     |     चरित्र शंका में पति बना हैवान, पत्नी और दो मासूम बेटों की मौत     |     मणिकर्णिका सम्मान से सम्मानित हुईं एवरेस्ट विजेता अंजना यादव     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811