Let’s travel together.

साढ़े पांच करोड़ का एम डी पकड़ाया ,दो आरोपी गिरफ्तार

0 446

बैतूल। साढ़े पांच करोड़ रूपये का अवैध मादक पदार्थ मेथाडोन पकड़ा है | यह पदार्थ अफीम से भी ज्यादा नशीला है। बैतूल नागपुर फोरलेन पर मिलानपुर टोलनाके पर बैतूल पुलिस और एटीएस इंदौर की टीम ने एक ट्रक पकड़ा जिसमे 5 किलो मेथाडोन बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है ..बैतूल बाजार थाना टी आई एबी मर्सकोले ने खुलासा करते हुए बताया कि मुखबिर की सूचना मिली थी कि एक ट्रक जिसमे अवैध मादक पदार्थ अफीम है, अवैध रूप से इंदौर की ओर ले जाया जा रहा है
सूचना मिलने पर पुलिस की टीम बैतूल नागपुर फोरलेन पर स्थित मिलानपुर टोल नाके पर पंहुची थी | इसी दौरान ट्रक क्रमांक DL1G-B7203 टोल पर पँहुचा। तभी ट्रक को पुलिस ने कब्जे में ले लिया और दो आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया |मौके पर कोतवाली टीआई अपाला सिंह, इंस्पेक्टर आदित्य सेन, टी आई एबी मर्सकोले, एस आई मोनिका पवार सहित बल मौजूद था।


आरोपियों को पकड़कर ट्रक के केबिन में रखी एक बाल्टी जिसमे मादक पदार्थ भरा हुआ था, जप्त किया गया। जिसे बरामद कर आरोपियों को थाने लाया गया था |टी आई मर्सकोले ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ की गई तो आसिफ मोहम्मद एवं शहनवाज दोनो ही मंदसौर निवासी है। ये दोनों असम से ट्रक लेकर निकले थे और मंदसौर जा रहे थे। मंदसौर में इस मादक पदार्थ की डिलेवरी देनी थी | एटीएस इंदौर को भी सूचना थी कि ट्रक में मादक पदार्थ ले जाया जा रहा है। खंडवा इंदौर एटीएस टीम भी ट्रक का पीछा करते टोल पंहुची थी |प्रथम दृष्टया तो यह मादक पदार्थ अफीम ही लग रहा था लेकिन जब इसकी जांच की गई और आरोपियों से पूछताछ की गई तो पता चला कि ये एमडी मेथाडोन है जो बहुत ज्यादा नशीला होता है। शायद जिसे अफीम में भी मिलाया जाता होगा जिसका बाजार में दाम भी अधिक है | जप्त किया गया एमडी मेथाडोन का बाजार मूल्य मार्किट में साढ़े पांच करोड़ रुपये की है | पुलिस अभी आरोपियों से और पूछताछ कर रही है जिसमे और आरोपी भी सामने आएंगे | आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वे खाली ट्रक लेकर ही चलते थे। उन्हें माल डिलेवरी के लिए पैसे दिए जाते थे। पुलिस ने आरोपियों पर अवैध मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज का जांच में लिया है

Leave A Reply

Your email address will not be published.

कक्षा तीसरी, चौथी, छठवीं और सातवीं की परीक्षाएं प्रारंभ     |     दो हजार रुपए से ज्यादा बकाया होने पर उपभोक्ताओं के काटे जा रहे हैं कनेक्शन     |     सहकारी संस्था का सख्त वसूली अभियान, कर्मचारियों ने गांव-गांव पहुंचकर थमाए नोटिस     |     वीरेंद्र सिंह राजपूत को रायसेन जिला अध्यक्ष का अतिरिक्त प्रभार, कर्मचारियों में हर्ष     |     मनुष्य गति में ही दान करने का अवसर-मुनि श्री महासागर     |     देशभर की 25 महिला बाइकर्स पहुंची शिवपुरी टूरिस्ट विलेज     |     अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर विशेष शिविर का आयोजित      |     श्रद्धा भक्ति और उल्लास के साथ कुकेरा में ‘श्रीमद् गौ भागवत कथा’ का शुभारंभ     |     असामाजिक तत्वों एवं बदमाशों के विरूद्ध विशेष कॉम्बिंग गश्त अभियान- 17 पर कार्यवाही     |     एफसीआई गोदाम से धान चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811