Let’s travel together.

सड़क दुर्घटना में एक की मौत , दो गंभीर, जिला अस्पताल कियारेफर

0 104

शरद शर्मा बेगमगंज , रायसेन 

बेगमगंज सुल्तानगंज रोड पर तुलसीपार के पास कॉन्वेंट स्कूल के सामने एक अज्ञात डंफर चालक द्वारा बाइक सवार तीन को मारी टक्कर, बाइक चालक की घटना स्थल पर मौत , दो गंभीर रूप से घायल जिन्हें जिला अस्पताल किया गया रेफर ।

सागर जिले की खुरई तहसील के ग्राम विनयका निवासी शिव सिंह आदिवासी 28 वर्ष अपनी बाइक पर परिवार के सदस्य श्रीमती राधारानी 50 वर्ष एवं अंश 14 वर्ष को बैठाकर किसी शादी में शामिल होने सुल्तानगंज तरफ जा रहे थे ।

तभी एक अज्ञात डंपर से भीषण भिड़ंत हो गई और घटना स्थल पर शिवसिंह आदिवासी की दर्दनाक मौत हो गई। महिला राधारानी एवं लड़का अंश गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें डायल 112 से पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और उन्हें एंबुलेंस से लेकर सिविल अस्पताल लाकर भर्ती कराया।

चश्मदीद एक राहगीर ने बताया कि एक तेज रफ्तार डंपर उन्हें रोंदता हुआ तेजी से निकल गया था।

प्राथमिक उपचार के बाद अंश 14 साल जिसके चेहरे पर गंभीर चोट आई चेहरा पूरी तरह से कट गया एवं महिला राधा रानी 50 साल की जिसके चेहरे पर गंभीर चोट आई हाथ पैर में चोट आने से जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।पुलिस ने अज्ञात डंपर चालक के खिलाफ मामला दर्जकर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

टीएमसी: बागी गुट का यह ‘दल शोधन’ कहीं उल्टा न पड़ जाए !-अजय बोकिल      |     अनूपपुर जिले में फिर सुलग रही असंतोष की आग,पॉवर प्रोजेक्ट्स , कोल ब्लॉक्स जमीन अधिग्रहण प्रक्रिया से किसानों में भारी नाराजगी     |     महाकाल मंदिर में युवक से मारपीट का आरोप, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल     |     पूर्व विधायक रामपालसिंह और विधायक देवेंद्र पटेल महाराणा प्रताप की जयंती में एक साथ सम्मलित हुए     |     बेगमगंज में धूमधाम से मनाई गई महाराणा प्रताप जयंती      |     दीवाना बिजली टॉवर पर चढ़ा ,खुरई की लड़की से शादी की जिद     |     ग्राम पंचायत गढ़ी के विकास के लिए केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान को सौंपा मांग पत्र     |     साँची विवि के योग विभाग ने किया पग्नेश्वर घाट पर बेतवा नदी स्वच्छता एवं जन-जागरूकता अभियान      |     सोलहवीं मध्यप्रदेश विधानसभा के एकादश सत्र की अधिसूचना जारी     |     सुल्तानगंज को मिला नया थाना प्रभारी, दिनेश रघुवंशी ने संभाली कमान     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811