पीएम श्री शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष बढ़ा बोर्ड परीक्षा का परिणाम
मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
सांची विकासखंड के अंतर्गत आने वाले पीएम श्री शासकीय उत्तर माध्यमिक विद्यालय दीवानगंज का कक्षा दसवीं नियमित का परीक्षा परिणाम 98% रहा, जो कि विगत वर्ष से 3 प्रतिशत ज्यादा रहा,,जिसमें नियमित 50 छात्र छात्राओं में से 49 उत्तीर्ण हुए ,जिसमें 44 विद्यार्थी प्रथम श्रेणी एवं 05 द्वितीय श्रेणी में उत्तीर्ण हुए,, विद्यालय मै प्रथम स्थान समीक्षा विश्वकर्मा, द्वितीय संजना राजपूत, एवं तृतीय स्थान ललित ने प्राप्त किया, वहीं कक्षा 12वीं का वार्षिक परीक्षा परिणाम 83% रहा, कला संकाय एवं ब्यूटी एंड वैलनेस में प्रथम राज साहू 86% द्वितीय रेशमा खान 83% एवं तृतीय विनय एवं पायल ने 82% अंक प्राप्त किए,वही विज्ञान संकाय में प्रथम स्थान सुहानी शिखरी 83% द्वितीय स्थान संजना सेन 82.5% एवं तृतीय स्थान रोहित 81.8 प्रतिशत ने प्राप्त किया।
छात्र छात्राओं की इस उपलब्धि पर प्रभारी प्राचार्य श्रीमती प्रीति कहार ने सभी सफलता प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं को बधाई दी एवं शिक्षकों को उनके द्वारा निष्ठापूर्वक, लग्न के साथ किए गए प्रयासों के लिए साधुवाद दिया, सभी शिक्षक साथियों की मेहनत का परिणाम है ये,एवं जो छात्र छात्राएं अभी सफल नहीं हुए उनके लिए शासन द्वारा द्वितीय अवसर प्रदान किया गया है, जिसमें सफलता हेतु अग्रिम शुभकामनाएं प्रेषित की है।