Let’s travel together.

कूड़े के पहाड़ में लगी आग का जिम्मेदार कौन?… पता लगाएगी दिल्ली पुलिस

0 66

पूर्वी दिल्ली के गाजीपुर लैंडफिल साइट पर रविवार को कूड़े में लगी आग मामले में दिल्ली पुलिस ने केस दर्ज किया है. आग की घटना का मामला अज्ञात व्यक्तियों पर दर्ज किया गया है. दिल्ली पुलिस आग लगने के कारणों की जांच में जुट गई है. आग किसने लगाई या कैसे लगी इसकी जांच की जाएगी. आग बुझाने का काम जारी है. फिलहाल आग पर अभी पूरी तरह काबू नहीं पाया जा सका है.

दिल्ली पुलिस के मुताबिक, गाजीपुर थाने में अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 336 (दूसरों के जीवन या व्यक्तिगत सुरक्षा को खतरे में डालना) और 278 (माहौल को स्वास्थ्य के लिए हानिकारक बनाना) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है. आग लगने से इलाके कम लोग काफी परेशान हैं. कूड़े के ढेर से उठता जहरीला धुआं सांस लेने में दिक्कत और आंखों में जलन कर रहा है.

‘जहरीले धुआं से घुट रहा दम’

रविवार को कूड़े के ढेर में भड़की आग को बुझाने के लिए कई फायर टेंडर लगे हुए हैं. रात में हुई बारिश ने भी आग बुझाने में मदद की. सोमवार सुबह काफी हद तक आग पर काबू पाया जा सका था. कूड़े के ढेर से उठते धुआं ने लोगों को सबसे ज्यादा प्रभावित किया है. पीटीआई के मुताबिक, कूड़े के ढेर के निकट घड़ोली गांव के रहने वाले राम कुमार ने बताया कि आग लगने के बाद से अब तक धुआं कम नहीं हुआ है. उनका कहना है की यह धुआं आम नहीं बल्कि बेहद जहरीला है. इससे जलन की वजह से हम अपनी आंखें नहीं खोल पा रहे हैं और सांस लेने में भी दिक्कत हो रही है.

बच्चे नहीं गए स्कूल

ग्रामीणों ने बताया कि कूड़े के ढेर से उठते धुआं के करण वह अपने बच्चों को स्कूल नहीं भेज पा रहे हैं. वहीं, दूसरी ओर दिल्ली सरकार की शिक्षा मंत्री आतिशी ने कूड़े के ढेर में लगी आग पर काबू पा लेने का दावा किया है. इधर, भारतीय जनता पार्टी ने दिल्ली नगर निगम और दिल्ली की प्रदेश सरकार पर जनता को बेहतर जीवन दे पाने में विफल रहने का आरोप लगाया है. दिल्ली दमकल सेवा की माने तो कूड़े के पहाड़ में लगी आग का कारण उसमें उत्पन्न गैस हैं.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

मृत इलेक्ट्रिशियन के परिवार को मिला पचास लाख का चेक     |     बिना स्थानीय परामर्श और किसानों की सहमति के योजना लागू करना अनुचित, जनता के हितों को प्राथमिकता दी जाए: विधायक अनुज शर्मा     |     झमाझम हुई बारिश में पर्यटकों ने सांची स्तूप पर उठाया आनंद     |     साँची में निकली कावड यात्रा भारी जनसमूह उमडा     |     डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं से अंतिम छोर के व्यक्ति तक उन्नत स्वास्थ्य सेवाओं की सहज पहुंच होगी सुनिश्चित : उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     अवैध कॉलोनी,मूलभूत सुविधाओं से वंचित श्रीसिद्धश्वर बालाजीपुरम कॉलोनी की महिलाओं ने खोला मोर्चा     |     जलभराव और बीमारियों की ज़द में ईश्वर नगर: बारिश के पानी से उफान मार रहे नाले, 4 साल से नहीं बनीं नालियाँ     |     चलती बस में लगी भीषण आग, 6 यात्री घायल, सरदारपुर पुलिस की मुस्तैदी से टला बड़ा हादसा     |     भोजशाला विवाद: सुप्रीम कोर्ट के आदेश का सही पालन कराने की मांग को लेकर नगर बंद, सकल हिंदू समाज ने सौंपा ज्ञापन     |     वैश्य महासम्मेलन का भव्य संभागीय सम्मेलन एवं प्रतिभा सम्मान शिवपुरी में सम्पन्न     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811