Let’s travel together.

प्रथम नियुक्ति दिनांक से वरिष्ठता एवं टीईटी के मुद्दे पर शिक्षक संघ शासन से कर रहा चर्चा

0 128

– मध्यप्रदेश शिक्षक संघ की प्रदेश बैठक में हुई कई मुद्दों पर चर्चा

भोपाल। शिक्षकों की प्रथम नियुक्ति दिनांक से वरिष्ठता एवं टीईटी मुद्दे पर मध्यप्रदेश शिक्षक संघ सरकार के संपर्क में है तथा उचित निर्णय की प्रतीक्षा है। यह बात शिक्षक संघ की प्रदेश बैठक में बताई गई। संघ की दो दिवसीय प्रदेश कार्यकारिणी बैठक डाइट सीहोर में गरिमामय वातावरण में संपन्न हुई।

बैठक के समस्त सत्रों की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष डॉ. क्षत्रवीर सिंह राठौर ने की। उन्होंने इस मौके पर कहा कि शिक्षक संघ शिक्षा व शिक्षक हित में लगातार क्रियाशील रहकर कार्य कर रहा है तथा सभी समस्याओं को हल कराया जाएगा। इस अवसर पर दिल्ली से राष्ट्रीय संगठन मंत्री महेंद्र कपूर विशेष रूप से उपस्थित रहकर मार्गदर्शन प्रदान किया। बैठक के प्रारंभ में गुना में 6-7 दिसंबर 2025 को आयोजित पिछली बैठक का पालन प्रतिवेदन प्रदेश महामंत्री राकेश गुप्ता द्वारा प्रस्तुत किया गया। इसके साथ ही पंच परिवर्तन विषय पर व्यक्तिगत एवं पारिवारिक स्तर पर किए गए कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई।

बैठक में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के प्रदेश में लागू होने के लगभग छह वर्ष पूर्ण होने के संदर्भ में इसके प्रभावों एवं क्रियान्वयन की स्थिति पर भी गहन चर्चा की गई। वर्तमान में शिक्षकों की प्रमुख समस्या प्रथम नियुक्ति दिनांक से वरिष्ठता व शिक्षक पात्रता परीक्षा टीईटी को लेकर विस्तृत विचार-विमर्श करते हुए संगठन की आगामी रणनीति पर मंथन किया गया तथा बताया गया कि किसी भी स्थिति में न्याय दिलाया जाएगा। चतुर्थ क्रमोन्नत वेतनमान के संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा 1 अप्रैल को जारी आदेश पर चर्चा करते हुए प्रदेश के लगभग डेढ़ लाख शिक्षकों को इसका लाभ मिलने पर प्रसन्नता व्यक्त की गई। इस अवसर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह के प्रति आभार प्रकट किया गया।

बैठक में संगठन के वार्षिक आय-व्यय का लेखा-जोखा एवं ऑडिट रिपोर्ट कोषाध्यक्ष विनोद पूनी द्वारा प्रस्तुत की गई। साथ ही वर्ष 2025 की सदस्यता की समीक्षा एवं वर्ष 2026 में लगभग 1.50 लाख सदस्यों को जोड़ने की योजना पर विस्तार से चर्चा हुई। आगामी अभ्यास वर्ग की रूपरेखा भी प्रस्तुत की गई। शिक्षकीय समस्याओं के समाधान हेतु एक विशेष सत्र आयोजित किया गया, जिसमें विभिन्न जिलों से आए प्रतिनिधियों ने अपने सुझाव एवं समस्याएं रखीं। संघ के शताब्दी वर्ष के अंतर्गत प्रदेश भर में आयोजित विशेष कार्यक्रमों का भी उल्लेख किया गया।

बैठक में प्रदेश संगठन मंत्री हिम्मत सिंह जैन, सह संगठन मंत्री हीरालाल तिरोले, कोषाध्यक्ष संजय राउत, संगठन मंत्री हिम्मतसिंह, महामंत्री राकेश गुप्ता, राजीव शर्मा, रामरतन चौहान, संध्या नाइक, भोपाल संभाग अध्यक्ष विकास चौहान, डा. प्रतिभा जायसवाल, रायसेन जिला अध्यक्ष गिरीश चंदेल, उम्मेदसिंह ठाकुर, मनोज नायक, राजेश जोशी, अश्विनी शर्मा सहित प्रदेश के 55 जिलों से आए लगभग 300 से अधिक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

औबेदुल्लागंज में गुरुद्वारों में गुरु नानक देव जी का 557 वां अवतारी दिवस बड़े ही हर्षोल्लाष से मनाया गया     |     गुरु नानक देवजी का प्रकाश पर्व मनाया, निकाली प्रभात फेरी     |     विधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी ने किया पांच प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़कों का भूमिपूजन     |     प्राकृतिक खेती अपनाकर आत्मनिर्भरता की राह पर किसान लालजी रजक     |     सांची महोत्सव से पहले कर्क रेखा पर बढ़ी पर्यटकों की रौनक, सेल्फी लेकर यादगार बना रहे पल     |     गुरु नानक जयंती पर गुरुद्वारों में गूंजे भजन-कीर्तन, पुराने गुरुद्वारे में चढ़ाया नया निशान     |     स्वास्थ विभाग की सतर्कता से खुला बाल विवाह का राज,नाबालिग के गर्भवती होने पर पति समेत 5 पर केस, आरोपी पति गिरफ्तार     |     बोर मशीन और केबल वायर चुराने वाला गिरोह पकड़ाया, 1 आरोपी जेल गया, 2 नाबालिग हिरासत में     |     गुलाब टंडन बने जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के प्रदेश प्रवक्ता     |     विधायक की सेवा संवाद यात्रा का तीसरा दिन ,बहेसर गांव को लिया गोद     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811