Let’s travel together.

सांची मे नगरपरिषद का सीसी रोड निर्माण,घटिया निर्माण की कलई खुलना हुई शुरु

0 20

देवेंद्र तिवारी सांची रायसेन

सांची मे सीसी रोड निर्माण एवं भवन निर्माण कार्य लगातार जारी है परन्तु इन निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल तब खडे होने लगते हैं जब यह निर्माण बिना तकनिशियनो की अनुपस्थिति में जारी रहते है तब घटिया निर्माण अपनी कल ई स्वयं खोलने लगते है ।

जानकारी के अनुसार नगर भर मे सीसी रोड निर्माण एवं भवन निर्माण के कार्य लगातार जोरशोर से जारी है परन्तु हद तब हो जाती हैं जब यह कार्य बिना उपयंत्रियों की मौजूदगी में चलाये जाते है तब आसानी से अंदाजा लगाया जा सकता है कि इन निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल खड़े होने लगते है । हालांकि विकास का पहिया निर्माण के नाम पर तेजी से दौड़ रहा है परन्तु इन निर्माण की देखरेख करने वाले उपयंत्री न होने से इन निर्माण पर सवाल खड़े हो चले हैं ऐसा ही मामला वार्ड नं1 मे शनि पटेल के घर के सामने कुछ ही दिन पूर्व सीसी रोड निर्माण कार्य किया गया था परन्तु यह निर्माण भी अन्य निर्माण की तरह उपयंत्री की अनुपस्थिति में करा दिया गया अभी अधिक समय गुजरा भी नहीं था कि इस नवनिर्माण रोड की गिट्टी उखडना शुरू हो गई जिससे इस निर्माण पर वार्ड वासीयों के सवाल खड़े हो चले हैं ।

वार्ड वासियों द्वारा बताया गया कि बरसों बाद इस मार्ग पर सीसी रोड निर्माण की सौगात तो नगर परिषद द्वारा दी गई थी परन्तु बिना किसी तकनिशियनो की देखरेख में यह निर्माण ऐजेंसी द्वारा आननफानन मे कर चलता बनी तब कुछ ही समय गुजरने वाले बाद ही सडक की गिट्टी उखडना शुरू हो गई तथा यह निर्माण सवालों के घेरे में आ गये तब आसानी से अंदाजा लगाया जा सकता है कि इस नगर में होने वाले निर्माण में कहाँ तक गुणवत्ता से परिपूर्ण निर्माण कराये गए होगें ।बताया जाता है इस नगर परिषद प्रशासन मे लंबे समय के उपयंत्री का अभाव बना हुआ है हालांकि कुछ समय पूर्व इस नगर परिषद प्रशासन को अस्थायी उपयंत्री को तैनात किया गया था परन्तु यह व्यवस्था भी हटा दी गई तब इस स्थल पर होने वाले निर्माण कहीं न कहीं संदेह के घेरे में घिर चुके है ।तब आसानी से अंदाजा लगाया जा सकता है कि इन निर्माण की माप भुगतान तथा गुणवत्ता आदि पर सवाल खड़े हो चले हैं तथा निर्माण की गुणवत्ता भी सवालों के घेरे में आ चुकी हैं ।इस मामले में इनका कहना है।।
हमारे यहाँ अभी उपयंत्री की कमी है तथा सीसी रोड निर्माण की हम जांच करवा लेगें यदि घटिया गुणवत्ता पाई जाती हैं तो हम भुगतान पर रोक लगा देगे तथा जो भी निर्माण में गुणवत्ता मे कमी पाईं जायेगी हम नियमनुसार कार्यवाही करेंगे ।पप्पू रेवाराम अध्यक्ष नगर परिषद सांची

Leave A Reply

Your email address will not be published.

साँची विश्वविद्यालय में उत्साह पूर्वक मनी डॉ. भीमराव राम जी अंबेडकर जयंती     |     रायसेन में मनाई गई डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती     |     पश्चिम बंगाल में खिलेगा कमल-नितिन गौरीशंकर अग्रवाल     |     सांची मे नगरपरिषद का सीसी रोड निर्माण,घटिया निर्माण की कलई खुलना हुई शुरु     |     युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष हर्षवर्धन सिंह सोलंकी किसानों समेत गिरफ्तार     |     रायसेन में उन्नत कृषि सम्मेलन:  आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में पहुंचे किसान, आधुनिक कृषि तकनीकों की ली जानकारी     |     हाट बाजार में सब्जियों के दाम गिरे, टमाटर 5 रुपए किलो, किसानों-व्यापारियों की बढ़ी चिंता     |     15 अप्रैल से फिर शुरू होंगे शादी-विवाह: एक माह के विराम के बाद लौटे मुहूर्त, अप्रैल से जुलाई तक शहनाइयों की धूम     |     दीवानगंज में बाइक चोर गिरोह सक्रिय, गोसाई मोहल्ला से फिर मोटरसाइकिल चोरी, पुलिस जांच तेज     |     केन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा-वापोली धाम से नंदी महाराज आए हैं, लाल बाबाजी ने भेजें हैं     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811