विदिशा।एस. ए.टी.आई. पॉलिटेक्निक के कर्मचारियों की हड़ताल आठवें दिन तपती धूप में भी जारी रही, सभी कर्मचारी अपनी वेतन संबंधी मांग को लेकर गर्मी में मांगे पूरी न होने तक डटे हुए हैं ।
धरना स्थल पर पूर्व विधायक श्री शशांक भार्गव ने आकर कर्मचारीयों से मुलाकात की एवं समस्या समाधान के लिए हर संभव कोशिश करने का आश्वासन दिया श्री भार्गव ने प्रबंधन समिति के सदस्य श्री एन.के. मोदी से बातचीत की और समस्या का कारण जाना श्री मोदी का कहना था की शासन से ग्रांट नहीं मिलने के कारण वेतन दिया जाना संभव नहीं हो रहा है, लेकिन वह इस बात का कोई स्पष्ट जवाब नहीं दे पाए की संस्था प्रबंधन के अध्यक्ष श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के होने के बावजूद शासन से ग्रांट क्यों नहीं मिल रही है।

धरना स्थल पर कई छात्र भी उपस्थित रहे वे अपने भविष्य एवं आगामी परीक्षाओं हेतु बहुत ज्यादा चिंतित थे उन्होंने कांग्रेस युवा मोर्चा के पूर्व अध्यक्ष श्री वैभव भारद्वाज एवं प्रवक्ता अरुण अवस्थी के साथ प्राचार्य महोदय से मुलाकात की। धरना स्थल पर मध्य प्रदेश अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के अध्यक्ष श्री राजेंद्र सिंह यादव ने भी कर्मचारियों से मुलाकात की एवं अपने स्तर पर शासन से समस्या समाधान के लिए प्रयास करने का कहा।
धरना स्थल पर एडवोकेट विमल तरण श्री आर. एन.मालवीय एवं श्वेत न्यूज़ से पत्रकारों ने आकर कर्मचारियों की समस्याएं सुनी एवं कर्मचारियों की बात ऊपर संबंधितों तक पहुंचाने का आश्वासन दिया। आठ दिनों के धरना प्रदर्शन में प्रबंधन के किसी भी सदस्य एवं प्राचार्य का कर्मचारियों से संपर्क ना करना बहुत ही आश्चर्य एवं दुख का विषय है।
कर्मचारियों एवं शहर में एक ही चर्चा का विषय है कि जब प्रबंधन वेतन देने एवं अन्य समस्याओं को हल करने में इतना अक्षम और असमर्थ है तो पोलीटेक्निक कालेज को शासन के आधीन करने की पहल क्यों नहीं कर रहा है।