Let’s travel together.

ग्राम कड़ोला राघौ में भव्य गणगौर महोत्सव का शुभारंभ

0 194

सी के पारे हरदा

हरदा जिले के ग्राम कड़ोला राघौ में दिनांक 12 अप्रैल  से 20 अप्रैल  तक पावन गणगौर महोत्सव का भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह पर्व माता पार्वती (गौरा) और भगवान शिव (ईसर) की आराधना का प्रतीक माना जाता है।

यह आयोजन भारद्वाज निवास कड़ोला राघौ में कुलदेवता श्री दाना बाबा एवं कुलदेवी मां चामुंडा तथा पूर्वजों के आशीर्वाद से संपन्न हो रहा है। गणगौर माता पावनी नव श्रृंगार के रूप में सभी बहनों के साथ गांव में पधार रही हैं।
भारद्वाज परिवार द्वारा पूर्व में भी भागवत कथा और शिव पुराण जैसे बड़े धार्मिक आयोजनों का सफल आयोजन किया जा चुका है। इसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए इस वर्ष भी पूरे श्रद्धा और सेवा भाव के साथ गणगौर महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है।
इस भव्य आयोजन का निर्देशन सेवा माय के रूप में श्रीमती शीला असंगे एवं परिवार की मुखिया रंजना भारद्वाज द्वारा किया जा रहा है।

महोत्सव में मुख्य यजमान के रूप में श्रीमती विमला–महेश भारद्वाज, श्रीमती किरण–ललित भारद्वाज, श्रीमती वंदना–पूनम भारद्वाज तथा श्रीमती किरण–बंशीधर भारद्वाज सहित समस्त भारद्वाज परिवार एवं ग्राम वासी सभी की महत्वपूर्ण भूमिका है।
महोत्सव के प्रथम दिन भव्य शुभारंभ के साथ गांव में उत्साह का माहौल देखने को मिला। परिवार की महिलाओं द्वारा विशाल काफिले के साथ गणगौर माता की भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया। माता के जयकारों से पूरा गांव भक्तिमय वातावरण में डूब गया।
भारद्वाज परिवार की मुखिया के रूप में रंजना भारद्वाज की विशेष सराहना की जा रही है, जिनके नेतृत्व और मार्गदर्शन में यह आयोजन भव्य रूप से प्रारंभ हुआ। ग्रामीणों का कहना है कि रंजना भारद्वाज हमेशा धर्म और समाज सेवा से जुड़े आयोजनों में अग्रणी भूमिका निभाती हैं।
गांव के लोगों ने बताया कि भारद्वाज परिवार हमेशा एकजुट होकर ऐसे धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन करता है, जिससे गांव में आपसी भाईचारा और धार्मिक भावना मजबूत होती है।
महोत्सव के दौरान प्रतिदिन विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम, पूजा-अर्चना और भजन-कीर्तन आयोजित किए जाएंगे। श्रद्धालु माता गणगौर एवं भगवान शिव-पार्वती के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त करेंगे। पूरे गांव में इस पावन आयोजन को लेकर उत्साह और श्रद्धा का माहौल बना हुआ है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

हाईवे-18 पर हादसों का सिलसिला जारी, दो महिलाएं घायल     |     काले बादलों और बारिश ने दी राहत, फिर निकली तेज धूप ने बढ़ाई उमस     |     आस्था के पहियों पर हजारों किलोमीटर का सफर     |     इंदौर में 9 से 13 जून तक अंतरराष्ट्रीय कृषि सम्मेलन, दुनिया भर के विशेषज्ञ होंगे शामिल     |     असामाजिक तत्वों द्वारा शमशान मे रखी पानी की टंकी मे तोड़ फोड      |     धरसींवा को मिली उप रजिस्ट्रार कार्यालय की सौगात, 60 गांवों के ग्रामीणों को रायपुर की दौड़ से मिली मुक्ति     |     बारिश से पहले सड़क-पुलिया नहीं बनी तो चार माह कट जायेगा गांव का संपर्क     |     ग्रामीण समूह जल प्रदाय योजना के अंतर्गत क्लस्टर कार्यशाला संपन्न     |     अचानक बारिश से जलभराव से जूझे नगरवासी, पानी निकासी के अभाव ने बढ़ाई परेशानी     |      गढ़ी का ऐतिहासिक तालाब बदहाली का शिकार जीर्णोद्धार की उठी मांग     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811