File Photo
शरद शर्मा बेगमगंज रायसेन
कलेक्टर द्वारा नवीन ट्यूबवेल खनन पर रोक लगाए जाने के बाद भी बेगमगंज तहसील में लगातार खनन का काम धड़ल्ले से चल रहा है।ग्राम पांडाझिर में गत दिवस खनन कराया गया है और आज भी कलेक्टर के आदेश को धता बताते हुए तुलसीपार क्षेत्र में खनन का काम ट्यूबवेल मशीनों के द्वारा धड़ल्ले से किया जा रहा है। जिम्मेदार अधिकारी उसको रोकने में असमर्थ हैं ।
बताया गया है कि क्षेत्र जिम्मेदार राजस्व अधिकारी एवं पटवारियों की जानकारी में होने के बावजूद अवैध रूप से चल रहे खनन नहीं रुक रहे हैं।जिसके चलते किसानों द्वारा अपने-अपने खेतों में ट्यूबवेल खनन कराया जा रहे हैं जबकि प्रशासन द्वारा तहसील में जलस्तर के गिरने से प्रतिवर्ष गर्मियों में पेयजल समस्या होने के कारण कलेक्टर द्वारा सख्ती से खनन पर रोक लगाई गई है।
उसके बावजूद भी तहसील में जगह-जगह ट्यूबवेल खनन का काम जारी है।
बताया गया है कि अभी तक 8 गांव के क्षेत्र में ट्यूबवेल खनन हो चुके हैं और आगे भी निरंतर जारी है।