7 अप्रैल को रायसेन आएंगे प्रदेश भाजपा अध्यक्ष श्री हेमंत खंडेलवाल, सिलवानी पहुंचेंगे क्षेत्रीय संगठन मंत्री श्री अजय जामवाल
सी एल गौर रायसेन
जिला मुख्यालय स्थित भाजपा कार्यालय में आएगा सोने वाले कार्यक्रमों को लेकर भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा की मौजूदगी में रविवार को बैठक आयोजित की गई जिसमें विस्तार से रूपरेखा बनाई गई। जिसके तहत जिला कार्यालय से लेकर प्रत्येक बूथ स्तर पर 6 अप्रैल सोमवार को पार्टी का 47 व स्थापना दिवस उत्साह पूर्ण माहौल में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा मनाया जाएगा, इस अवसर पर भाजपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता सभी अपने-अपने घरों पर स्थापना दिवस की खुशी में पार्टी का ध्वज लगाएंगे। भाजपा जिला कार्यालय में पार्टी स्थापना दिवस के उपलक्ष में कार्यक्रम आयोजित किया गया है इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा द्वारा पार्टी का ध्वज फहराया जाएगा। वही इस मौके पर प्रदेश के मुख्यमंत्री जी के लाइव प्रसारण को स्क्रीन पर देखा जाएगा।
7 अप्रैल को प्रदेश भाजपा अध्यक्ष श्री खडेलवाल रायसेन एवं क्षेत्रीय संगठन महामंत्री श्री जामवाल सिलवानी बेगमगंज आएंगे।
भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश भाजपा अध्यक्ष श्री हेमंत खंडेलवाल आगामी 7 अप्रैल मंगलवार को दोपहर 12 बजे जिला मुख्यालय रायसेन आएंगे,इस दौरान वह भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित अपेक्षित जिला पदाधिकारियो एवं जनप्रतिनिधियों की बैठक में मौजूद रहकर मार्ग दर्शन देंगे, इसके बाद टोली बैठक में भाग लेंगे। इस कार्यक्रम के बाद 2:15बजे के मंडल प्रदर्शनी का शुभारंभ करेंगे वही दोपहर 2:30 बजे रायसेन नगर मंडल एवं साचेत मंडल द्वारा शगुन गार्डन में आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान 2026 के तहत प्रशिक्षण वर्ग का शुभारंभ करेंगे। वही दूसरी ओर 7 अप्रैल मंगलवार को क्षेत्रीय संगठन मंत्री श्री अजय जामवाल 12 बजे सिलवानी, बम्होरी, प्रताप गढ़ मंडल प्रशिक्षण वर्ग मे भाग लेंगे वही इसी दिन 3:30 बजे बेगमगंज नगर एवं ग्रामीण मंडल के प्रशिक्षण वर्ग कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे।