Let’s travel together.

बेगमगंज क्षेत्र में कई गांव में ओलावृष्टि से किसानों की चिंता बढ़ी

0 116

शरद शर्मा बेगमगंज रायसेन 

लगातार 4 दिन से मौसम की बेरुखी किसानों को परेशान किए हुए हैं। पिछले तीन दिन से कभी बूंदाबांदी तो कभी तेज आंधी तूफान ने खेतों के खलिहान में रखी फसल को नुकसान पहुंचा लेकिन आज अचानक तेज हवा के साथ ओलावृष्टि होने से कुछ गांव में नुकसान हुआ है।

निकटवर्ती ग्राम कीरतपुर में अचानक घने काली बादल छा गए और तेज हवा चलने से घरों के कवेलू , चादर , छप्पर उड़ गए ओर खेतों में कटी रखी गेंहू , चना की फसल भी हवा में उड़कर इधर-उधर बिखर गई।

इसी बीच करीब शाम 5 बजे कीरतपुर गांव एवं आसपास अचानक ओलावृष्टि शुरू हो गई। बड़े – बड़े ओलों के गिरने से सफेद चादर बिछ गई। कुछ देर तक चने के आकार के ओले गिरने से किसानों की गेहूं एवं चने की कटी रखी फसल भीग गई। जिससे किसान दाना काला पड़कर खराब होने की आशंका व्यक्त कर रहे हैं ।

इसके अतिरिक्त सुल्तानगंज क्षेत्र के शाहपुर सुल्तानपुर में भी लगातार हुई बड़े एवं चने के आकार की ओलावृष्टि से किसानों का गेहूं भीग गया और खलियानों में रखी गेहूं की कटी हुई फसल भी बुरी तरह भीग गई ओर जिन खेतों में हार्वेस्टर नहीं मिलने से अभी गेंहू की कटाई नहीं हुई है। उन खेतों में गेंहू की बालियां टूट -टूटकर खेत में ओलों के साथ बिछ गई हैं।

क्षेत्र में एकएका मौसम खराब होने से किसानों की धड़कनें बढ़ गई है ।

आक्रोशित किसानों ने आरोप लगाया है कि सरकार द्वारा गेहूं खरीदी में विलंब किया जा रहा है। जिसके कारण वह लोग अपना गेहूं नहीं बेंच पा रहे हैं।यदि सरकार द्वारा गेहूं खरीदी शुरू कर दी होती तो समर्थन मूल्य पर अपना गेहूं खरीदी केंद्रों पर बेचकर वह लोग निश्चित हो जाते ।

किसानों का आरोप है कि कृषि उपज मंडी प्रांगण में किसान गेहूं बेचने पहुंचता है तो बिचौलियों द्वारा मात्र 2200 से 2300 रुपए तक गेहूं की खरीदी की जा रही है। जिससे किसानों को भारी आर्थिक नुकसान हो रहा है।

ऐसे में परेशान किसानों ने मांग की है कि तत्काल समर्थन मूल्य पर खरीदी शुरू की जाए जिससे कि वे लोग अपना गेहूं बेच सके। वर्षा एवं ओलावृष्टि से प्रभावित किसानों ने शासन प्रशासन से सर्वे कराकर तत्काल मुआवजा दिए जाने की भी मांग की है।

इस संबंध में एसडीएम सौरभ मिश्रा का कहना है कि कुछ गांव में चने के आकार के ओले गिरने की सूचना मिली है। पटवारियों एवं कृषि अधिकारियों को भेजकर स्थिति का जायजा लिया जाएगा। यदि नुकसान हुआ है तो निर्धारित प्रक्रिया के तहत मुआवजा दिया जाएगा ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

देहरी खेड़ापति हनुमान मंदिर में आज मनाई जाएगी राधारानी जन्माष्टमी     |     रायसेन दरगाह शरीफ पर उर्स की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने की बैठक     |     प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर नगर परिषद, जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान     |     राधा अष्टमी पर श्रीजी मंदिर में गूंजेंगे राधा-कृष्ण के भजन, प्राकट्य महोत्सव पर भजन संध्या का आयोजन     |     मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत एसडीएम ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं,विभिन्न संस्थाओं का किया निरीक्षण     |     जिला पंचायत उपचुनाव, लक्ष्मण सिंह लोधी तीर कमान और पूजा चौकसे दो पत्ती चुनाव चिन्ह लेकर उतरे चुनाव मैदान में      |     मंडीदीप रेलवे लाइन पर अज्ञात व्यक्ति गंभीर रूप से घायल मिला, सिर में लगी चोट     |     वनमाली शिक्षक सम्मान 2026 में रायसेन जिले के शिक्षकों को किया सम्मानित     |     दीवानगंज में 10 लाख के जेवरात की चोरी का 24 घंटे में खुलासा, बेटी और उसके दोस्त गिरफ्तार     |     कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा ने स्वास्थ्य केंद्र मुड़िया खेड़ा का किया निरीक्षण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811