Let’s travel together.

चतुर्थ क्रमोन्नत वेतनमान का आदेश जारी, प्रदेश के दो लाख शिक्षकों में हर्ष की लहर

0 81

– रायसेन जिला इकाई ने किया स्वागत

सैयद मसूद अली पटेल गैरतगंज रायसेन

प्रदेश के करीब दो लाख शिक्षकों के लिए बड़ी राहत भरी खबर सामने आई है। सामान्य प्रशासन विभाग ने चतुर्थ क्रमोन्नत वेतनमान का आदेश जारी कर दिया है। आदेश जारी होते ही प्रदेशभर के शिक्षकों में खुशी की लहर दौड़ गई है। मध्यप्रदेश शिक्षक संघ ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह के प्रति आभार व्यक्त किया है।
गौरतलब है कि 5 सितंबर 2025 को शिक्षक दिवस के अवसर पर भोपाल में आयोजित राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सहायक शिक्षक, उच्च श्रेणी शिक्षक, प्राथमिक एवं माध्यमिक शिक्षक सहित खेल एवं संगीत शिक्षकों को चतुर्थ क्रमोन्नत वेतनमान देने की घोषणा की थी। इस निर्णय से राज्य सरकार पर लगभग 322 करोड़ रुपए का अतिरिक्त वित्तीय भार आएगा। मुख्यमंत्री ने उस समय कहा था कि शिक्षकों के योगदान से ही प्रदेश का शैक्षणिक परिदृश्य बदलेगा और राष्ट्रीय शिक्षा नीति के माध्यम से शिक्षा के क्षेत्र में प्रदेश को उच्च स्तर पर ले जाया जाएगा। इस आदेश के पूर्व प्रदेश के शैक्षणिक जगत का बड़ा संगठन मध्यप्रदेश शिक्षक संघ, जो शासन से मान्यता प्राप्त है, लगातार दो वर्षों से इस मांग को लेकर प्रयासरत था। संघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. क्षत्रवीर सिंह राठौर एवं महामंत्री राकेश गुप्ता सहित पूरे संगठन द्वारा लगातार शासन स्तर पर प्रयास किए गए। हाल ही में शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राठौर ने मध्य प्रदेश शासन के वित्त विभाग के अपर मुख्य सचिव मनीष रस्तोगी, सामान्य प्रशासन विभाग के अपर मुख्य सचिव संजय शुक्ला तथा स्कूल शिक्षा विभाग के सचिव डॉ. संजय गोयल से भेंट कर 13 जनवरी को कैबिनेट में निर्णय होने के बावजूद आदेश जारी होने में हो रही देरी पर आपत्ति जताई थी। इसके बाद प्रक्रिया में तेजी आई और आदेश जारी कर दिया गया तथा आदेश की प्रति प्रदेश अध्यक्ष डा. क्षत्रवीर सिंह राठौर को उपलब्ध कराई गई। इस दौरान भोपाल संभाग अध्यक्ष विकास चौहान, रायसेन जिला अध्यक्ष गिरीश चंदेल, ग्वालियर संभागीय अध्यक्ष शैलेश खरे सहित अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित रहे। रायसेन जिला इकाई ने इस मौके पर प्रदेश कार्यालय पहुंचकर प्रदेश अध्यक्ष डा. राठौर का स्वागत कर आभार जताया। मध्यप्रदेश शिक्षक संघ ने शासन एवं प्रशासन के अधिकारियों के प्रति आदेश जारी होने पर आभार व्यक्त किया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

एआई और फिनटेक की कक्षाएं हुई प्रारंभ        |     शांति और सद्भाव के साथ मनाएं नवरात्रि-दशहरा के त्योहार     |     भोपाल न्यू मार्केट में भीषण आग, कई दुकानें और रेहड़ियां चपेट में; 15 से ज्यादा दमकल मौके पर     |     बाणगंगा धाम पर 5 से 10 अक्टूबर तक श्रीमद् भक्तमाल कथा ज्ञान यज्ञ जारी     |     विश्व नेत्र दिवस पर सेवा भारती और स्वास्थ्य विभाग ने लगाया संयुक्त शिविर, 305 मरीजों की जांच, 22 ऑपरेशन के लिए चिन्हित     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने जीएमसी एवं हमीदिया चिकित्सालय परिसर में निर्माणाधीन कार्यों का किया निरीक्षण     |     उपमुख्यमंत्री ने टीबी उन्मूलन के लिए JOSH (जॉइंट स्क्वॉड फ़ॉर हेल्थ) टीम का किया शुभारंभ     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने श्री ताहिर अली को 73वें जन्मदिवस पर दी शुभकामनाएँ     |     उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने 11 वीं राज्य स्तरीय TNAI कांफ्रेंस-2026 का किया उद्घाटन     |     पीएम कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस में शिक्षा में AI के प्रयोग पर वाद-विवाद प्रतियोगिता     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811