Let’s travel together.

अचानक लीक होने लगी गीजर की गैस…नहा रही 11वीं की छात्रा की दम घुटने से मौत

0 84

बदायूं: यूपी के बदायूं में उस वक्त हड़कंप मच गया जब नहाने गई 11वीं की छात्रा की मौत हो गई। जहां बाथरूम में गीजर का गैस लीक होने से छात्रा का दम घुट गया। छात्रा काफी देर तक बाथरूम में बाहर नहीं आई तो परिजनों ने बाथरूम का दरवाजा तोड़ दिया और छात्रा को बाहर निकाला। जिसके बाद परिजन उसे अस्पताल लेकर गए। यहां डॉक्टरों ने छात्रा को मृत घोषित कर दिया।

घटना बदायूं के बिसौली कस्बे में रविवार दोपहर की है। परिजनों ने बताया मृत छात्रा मेघा शर्मा के पिता अरुण शर्मा की पहले ही मौत हो चुकी है। वह खुद बरेली के मानस्थली स्कूल में पढ़ाई करती है। उसका छोटा भाई सक्षम भी इसी स्कूल में कक्षा नौ में पढ़ता है। सर्दी की छुट्टियां पड़ने की वजह से दोनों भाई बहन 30 दिसंबर को बिसौली आ गए थे। इसी क्रम में रविवार की दोपहर मेघा नहाने के लिए बाथरूम में घुसी और गीजर ऑन कर लिया। अचानक गीजर से गैस लीक होने लगा और देखते ही देखते मेघा का बाथरूम के अंदर ही दम घुट गया।

आगे बताया कि वह करीब दो घंटे तक वह बाथरूम से बाहर नहीं निकली तो परिजनों को संदेह हुआ। इसके बाद नौकरानी ने बाथरूम का दरवाजा खटखटाया, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला तो परिजनों ने बाथरूम का दरवाजा तोड़ा। अंदर मेघा अचेत पड़ी थी। आनन फानन में उसे उठाकर अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया है। वहीं, बेटी की मौत के बाद घरवालों में कोहराम मच गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

टीएमसी: बागी गुट का यह ‘दल शोधन’ कहीं उल्टा न पड़ जाए !-अजय बोकिल      |     अनूपपुर जिले में फिर सुलग रही असंतोष की आग,पॉवर प्रोजेक्ट्स , कोल ब्लॉक्स जमीन अधिग्रहण प्रक्रिया से किसानों में भारी नाराजगी     |     महाकाल मंदिर में युवक से मारपीट का आरोप, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल     |     पूर्व विधायक रामपालसिंह और विधायक देवेंद्र पटेल महाराणा प्रताप की जयंती में एक साथ सम्मलित हुए     |     बेगमगंज में धूमधाम से मनाई गई महाराणा प्रताप जयंती      |     दीवाना बिजली टॉवर पर चढ़ा ,खुरई की लड़की से शादी की जिद     |     ग्राम पंचायत गढ़ी के विकास के लिए केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान को सौंपा मांग पत्र     |     साँची विवि के योग विभाग ने किया पग्नेश्वर घाट पर बेतवा नदी स्वच्छता एवं जन-जागरूकता अभियान      |     सोलहवीं मध्यप्रदेश विधानसभा के एकादश सत्र की अधिसूचना जारी     |     सुल्तानगंज को मिला नया थाना प्रभारी, दिनेश रघुवंशी ने संभाली कमान     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811