Let’s travel together.

त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में विकासखण्ड गैरतगंज, बेगमगंज तथा उदयपुरा में मतदान 01 जुलाई को

0 105

तीनों विकासखण्डों में 248774 ग्रामीण मतदाता चुनेंगे गॉव की सरकार

रायसेन।राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी त्रि-स्तरीय पंचायत निर्वाचन 2022 कार्यक्रम के तहत जिले में द्वितीय चरण में 01 जुलाई को विकासखण्ड गैरतगंज, बेगमगंज तथा उदयपुरा के ग्रामीण क्षेत्रों में त्रि-स्तरीय पंचायत निर्वाचन हेतु मतदान होगा। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अरविन्द कुमार दुबे ने बताया कि त्रि-स्तरीय पंचायत निर्वाचन के दूसरे चरणे में जिले के विकासखण्ड गैरतगंज, बेगमगंज एवं उदयपुरा में मतदान प्रक्रिया सुचारू रूप से सम्पन्न कराने के लिए सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है।

कलेक्टर श्री दुबे ने बताया कि त्रि-स्तरीय पंचायत निर्वाचन के लिए गैरतगंज विकासखण्ड में बनाए गए 149 मतदान केन्द्र, बेगमगंज विकासखण्ड में बनाए गए 159 मतदान केन्द्रों तथा उदयपुरा विकासखण्ड में बनाए गए 155 मतदान केन्द्रों पर 01 जुलाई को प्रातः 07 बजे से अपरान्ह 03 बजे तक मतदान होगा। मतदान प्रक्रिया सम्पन्न कराने हेतु मतदान दलों को निर्वाचन सामग्री प्रदान कर मतदान केन्द्रों के लिए रवाना किया गया है। मतदान प्रक्रिया सुचारू एवं निर्विघ्न रूप से सम्पन्न कराने हेतु मतदान केन्द्रों के सतत् भ्रमण हेतु  अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है।
तीनों विकासखण्डों में 248774 ग्रामीण मतदाता चुनेंगे गॉव की सरकार

जिले में त्रि-स्तरीय पंचायतों की मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन दिनांक 10 मई 2022 की स्थिति में गैरतगंज विकासखण्ड की 56 ग्राम पंचायतों के 149 मतदान केन्द्रों में कुल 80095 मतदाता हैं जिनमें 42617 पुरूष मतदाता, 37473 महिला मतदाता एवं पॉच अन्य मतदाता शामिल हैं। इसी प्रकार बेगमगंज विकासखण्ड की 65 ग्राम पंचायतों के 159 मतदान केन्द्रों में 81195 मतदाता हैं जिनमें 43618 पुरूष मतदाता, 37577 महिला मतदाता शामिल हैं। इसी प्रकार उदयपुरा विकासखण्ड की 68 ग्राम पंचायतों के 155 मतदान केन्द्रों पर 87484 मतदाता हैं जिनमें 46415 पुरूष मतदाता 41067 महिला मतदाता एवं दो अन्य मतदाता शामिल हैं।

पंचायत निर्वाचन के लिए मतपत्रों के रंग निर्धारित

त्रि-स्तरीय पंचायत निर्वाचन के लिए मतपत्रों के अलग-अलग रंग निर्धारित हैं। पंच पद के लिए सफेद, सरपंच के लिए नीला, जनपद पंचायत सदस्य के लिए पीला और जिला पंचायत सदस्य के लिए गुलाबी रंग का मतपत्र होगा।

निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान दिवस पर सामान्य अवकाश घोषित
त्रि-स्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2022 के द्वितीय चरण में रायसेन जिले के विकासखण्ड गैरतगंज, बेगमगंज तथा उदयपुरा में 01 जुलाई को मतदान होगा। मतदान के प्रतिशत को बढ़ाने तथा अधिक से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करें, इसके लिए मतदान दिवस में निर्वाचन क्षेत्रों में सामान्य अवकाश घोषित किया गया है। श्रमायुक्त मप्र इन्दौर द्वारा सभी उद्योग, संस्थानों, दुकानों आदि में कार्यरत श्रमिकों एवं कर्मचारियों को मतदान में भाग लेने हेतु भी दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

साँची में आयोजित रामलीला में रामलीलाओ का चित्रण     |     ग्राम पंचायत गुलगांव मे आयोजित हुआ जनकल्याण शिविर     |     भोपाल विदिशा हाईवे 18 डोलाघाट पर दो कार आपस में भिड़ी     |     आज भक्तिभाव से मनेगी संत शिरोमणी गुरु घासीदाम बाबा की 268 वी जयंती     |     नशे में धुत महिला ने पुलिस थाना के सामने दूध मुही बच्ची के साथ लगाई खुद को आग     |     शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में ओलंपियाड परीक्षा का आयोजन     |     सिख प्रीमियर लीग 2024 का आज  समापन     |     नहर का ओवरफ्लो का पानी किसान के खेत में घुसा फसल हुई बर्बाद     |     ग्राम झिरी में बेतवा नदी के उद्गम स्थल पर स्वास्थ्य राज्यमंत्री तथा  जनप्रतिनिधियों ने की पूजा-अर्चना     |     पतंजलि  के  ब्रांड “रुचि स्टार” के नाम और लोगो की कॉपी कर मिलते जुलते फर्जी नाम एसटीआर गोल्ड के नाम से तेल निर्माण करने वाली कंपनी का भांडा फोड़     |     विधायक डॉ.प्रभुराम चौधरी ने बंडोली गांव में साढ़े सैंतीस लाख रू के पंचायत भवन निर्माण का भूमिपूजन किया     |     रिटायर आर्मी ऑफिसर के साथ 5.50 लाख का फ्रॉड होने से बचा, आईपीओ में ज्यादा रिटर्न दिलाने के नाम पर फंसाया     |     ट्रक हादसे में तीन लोगों की जान बचाने में आईटीबीपी के जवान बने देवदूत     |     असिस्टेंट प्रोफ़ेसर भर्ती::परीक्षा के नंबर नहीं बताए,सीधे इंटरव्यू की मेरिट लिस्ट दे दी     |     साइकिल मैराथन के साथ होगा बुंदेली दमोह महोत्सव का आगाज     |     नहीं सुधर पा रहा ऐतिहासिक स्थल पर बिजली का ढर्रा,जलकर गिर रही केबल     |     राज्यमंत्री, विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री के साथ नवनियुक्त भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा ने शीर्ष नेतृत्व किया आभार व्यक्त     |     मध्यप्रदेश में प्रारंभिक बाल शिक्षा पर विशेषज्ञों ने किये विचार व्यक्त     |     गेहूँ खरीदी के लिये 20 जनवरी  से किसानों का पंजीयन प्रारंभ     |     घने कोहरे के बीच बालमपुर घाटी पर चार ट्रक हुए खराब ,चारों बीच रोड पर खड़े रहे     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811